आँसू और खून तैयार रखने चाहियें ,

इश्क़ में अपने पास ये हथियार रखने चाहिएं l


वो मिलने आएगी हाल पूछने के बहाने,

महीने के दो चार दिन बीमार रखने चाहिएं l


शरमाएगी ,इठलाएगी फिर आगोश में समा जाएगी,

दिल में ऐसे ख़याल बेशुमार रखने चाहिएं l


वो भी बदनाम ना हो और मैं भी महफिल में बना रहूं,

दामन पे दाग भी इज्ज़तदार रखने चाहियें l


धूप हो या चाँदनी बस उसका ही अक्स दिखाएँ,

सूरज और चाँद अपने यार रखने चाहियें l


मुश्किल होता है दोस्त बनकर रहना एकतरफा इश्क़ में,

साफ़ अपने इरादे और किरदार रखने चाहियें l