मन व्याकुल है, उम्मीदें है, आशाएँ है,
मन की इस चंचलता से भयभीत सा रहता हूँ!
अब किसी के आने की आहट नहीं आती ,
वो पुराने दरवाजे कब के निकाल दिए।
फर्क तो आज भी पढ़ता है मुझे उलझे हालातों पर
"मगर' अब सोचना छोड़ दिया फालतू बातों पर
संभाल कर रखना अपने आप को
दिल की चोरी में सज़ा-ऐ-अश्क़ दिए जाते हैं।
तमाम उम्र कोशिश की मैंने तुम्हें भुलाने की,
इसी उम्मीद के सहारे बस जिये जाते हैं।
अमित राजावत

