आज फिर बरसात पड़ी,
मन के अंदर सांझ ढली।
कोरा कागज सा जीवन
अरु तरुवर पर फूल नहीं।
मन के अंदर घोर अंधेरा
बाहर-बाहर जोत जली है।
तितली जैसे डाल-डाल पर
जीवन यह बस रसना लेता
फिर भी देखो आंखेंहैं खाली
आँसू की एक बूंद नहीं।
रोना चाहे यह मन खुलकर
लेकिन यह आसन नहीं।
~अमित राजावत
www.spiritualmind.In
