जीवन की इस अगम्य धार का,
मैं भी वह छोटा सा तिनका हूँ,
बहता ही जाता हूँ, बहता ही जाता हूँ।
तिनका हूँ, खुद से बे-खबर हूँ,
मैं तिनका हूँ, बहता ही जाता हूँ।
सोच रहा हूँ, उसके बारे में,
जो कहते हैं डूबते को मेरा सहारा,
मैं तिनका हूँ, कुछ तो काम आया।
रुकी नहीं यात्रा मेरी सागर तक आने में,
मैं तिनका हूँ, सागर में समाया हूँ।
मैं तिनका हूँ, तिनका हूँ, तिनका हूँ।
~अमित राजावत
