मन करता है सब कुछ छोड़ूँ,
ऐ शहर-वहर का खेल ख़त्म कर,
गाँव की गलियों में घूमूँ
मिट्टी-मिट्टी ,पानी-पानी
अपने दोनों हाथों में रोंधूँ

मन करता ऐ शहर-वहर सब त्याग
गाँव की गलियों में घूमूँ।

सब कुछ होकर भी अकेला
माँ बिन झूठा यहाँ झाम-झमेला,
अपना तो मिट्टी से है गहरा नाता

दोस्त-यार सब सुख के साथी
इस शब्द ने मन को भरमाया
चलूँ सब से हाथ छुड़ा कर
प्रेम नगर की डगर रखूँ अब

मन करता शहर-वहर सब त्याग
फिर जोड़े घर गाँव से नाता

अमित राजावत
https://www.thespritalmind.in