मुझे बता हे! मेरे विधाता! के  तेरा अंश या अखंड हूँ मैं? युगों-युगों के ये सिलसिले की कड़ी हूँ कोई? या बंध हूँ मैं? मैं तेरी लीला में तेरी साझी नवीन रचना का स्पंद हूँ मैं | मैं तेरी शक्ति, या तेरी ऊर्जा ..? मैं तेरा शस्त्र हूँ? या स्कंध हूँ मैं? या तेरी दुनिया को महका के भी  नज़र न आई, सुगंध हूँ मैं ? मैं तेरी, तेरे वचन की पूरक अर्धांगिनी मैं, हलन्त हूँ मैं |           मैं आत्मघाती कभी हूँ ज्वाला   विनम्र ज्योति सी मंद हूँ मैं |  के आप ही से जो लड़ के हारी मैं वो दुविधा, वो द्वंद्व हूँ मैं | मैं ही हूँ माया, यथार्थ भी मैं कभी असुर हूँ? या संत हूँ मैं ? के कुछ ना होकर भी पूर्ण हूँ मैं मैं शून्य हूँ ...या ...अनन्त हूँ मैं