रिश्ता
उसकी फूंक है तो मरहम है
उसका साया है तो पूरा घर है,
वो रखती है पूरे घर को मुठी मे बांधकर,
वो नही तो अधूरा घर है ....माँ
वो है तो घर की रोनक है
वो है तो घर की शोहरत है,
उसका साया है तो पूरा घर है
वो नही तो अधूरा घर है....।
हाँ एक रोशनदान भी है घर का
वो है तो उजाला है घर का,
वो चलता है सबके सपने संजोकर
बहुत जिद्दी है रोशनदान ये घर का....पिता
उसको दिखता ही नहीं बोझ ये सर का,
वो उठाता है बोझ पूरे घर का
वो है तो उजाला है घर का
एक है रोशनदान ये घर का....।
आकाश
