जिसका नाम ख़ुदा के बाद लूं, मेरी माँ तू हैं वो,
ख़ुदा बक्शे उम्र लंबी, जैसे अनंत श्रृंखला हों,
मेरी हर दुआं तेरे लिए, मेरा प्यार न्यौछावर तुझको माँ,
जो तू रख दें हाथ सर पर, मेरे लिए त्यौहार वही हर क्षण का,
मेरी सारी खुशी ख़ुदा, लिख दें तेरी किस्मत में,
सृजन करूं तेरे लिए खुशी, ये हों मेरी फ़ितरत में ,
मन्नत में मांगू कुछ तो तेरी मुस्कराहट हैं सर्वोपरि
मेरी दुनिया तुझसे रोशन, तू मेरे लिए हैं एक परी
तेरा प्रेम, तेरा मातृत्व कितना विशाल, कितना अनंत,
दुर्भाव तुझे छूकर भी ना जाये, जैसे तू हों एक संत,
जितना खूबसूरत तेरा दिल, उतनी खूबसूरत हों जिंदगी तेरी,
मेरी दुनिया तुझसे शुरू हैं माँ, पहली और आख़िरी तू इच्छा मेरी,
मेरे लिए सबसे प्यारी तू, मेरी सबसे सगी हैं,
मेरे दिल की धड़कन, तेरी धड़कन से लगी हैं,
जब मन पीड़ा से भरा हुआ, तब तेरी गोद ही भाती हैं,
जब निर्णय मेरे दिल से जुड़ा, तब तू मेरा दिल बन जाती हैं,
तू हैं मेरे जीवन में, सबसे खूबसूरत यें बात हैं,
मुश्किल घड़ियों में भी मेरे लिए तू प्रकाशमय रात हैं


