हाथ छूटा तो साथ छूटेगा।
साथ छूटा तो हाथ छूटेगा।।
साथ का ही बड़ा सहारा है।
हाथ में हाथ गर तुम्हारा है।।
हाथ को हाथ की जरूरत है।
साथ भी कितना खूबसूरत है।।
अब तो हर हाल में गुजारा है।
हाथ में हाथ जो तुम्हारा है।।
साथ का इन्तजार था कब से।
हाथ भी बेकरार था कब से।।
जब भी देखा तभी पुकारा है।
हाथ में हाथ अब तुम्हारा है।।
साथ में साथ - साथ चलना है।
हाथ को भी जरा संभलना है।।
जिसने जीवन मेरा संवारा है।
हाथ में हाथ वो तुम्हारा है।।
हाथ छूटा तो साथ छूटेगा।
साथ छूटा तो हाथ छूटेगा।।
साथ ही तेरा अब सहारा है।
हाथ में हाथ ये तुम्हारा है।।

