आज फिर लब पे, वही गीत पुराना आया।
याद बचपन का, वही भूला जमाना आया।।
...
साल-दर-साल कर, बढ़ती रही है उम्र मगर।
मन के दर्पण में, वही दृश्य सुहाना आया।।
...
लोग कहते हैं कि, जो बीत गया बात गई।
मेरी खातिर तो, मेरा लौट खजाना आया।।
...
आज कुछ पल की भी फुर्सत नहीं है खुद के लिए।
याद तन्हाई में भी, एक दोस्त पुराना आया।।
...
कहां बेफिक्र वो दिन, बेअसर और बेखबर।
फिर न जीवन में कभी, वैसा फसाना आया।।
...
वक्त, बचपन की वादियों में गुजारा या जिया।
आज उस वक्त में, जीने का बहाना आया।।

