(Write 40 Poems in 40 Days)
कविता -4-
उजड़े चमन की हकीकत
ए कविते!
हम तेरे हुनर को जानते हैं,
हमें अब लोग तेरे नाम से पहचानते हैं।
तू छुपने नहीं देती
मिरी रफ्तार के किस्से,
किस्से मिरे मुझको अगरचे सालते हैं।
अ आ ई का ज्ञान तक
जिनको नहीं,
वो कि वो जानिब मिरी नुक्ते उछालते हैं।
मुझको हुनर पे उनके
कोई शंका न थी,
पर मेरे हुनर को, वो कहाँ पहचानते हैं।
सुन! 'तेज' अब तू
छोड़ भी आवारगी,
उजड़े चमन की सब हकीकत जानते हैं।
0000
