सोशल मीडिया पर अंकुश : जब सवाल अपराध बन गए
आज भारत की धरती पर सवाल पूछना अपराध बनता जा रहा है। यही वह समय है जब पत्रकारिता की आवाज़ दबाने के लिए चैनल्स बंद कर दिए जाते हैं, यूट्यूबर और रिपोर्टर डर के साए में जीते हैं, और लोकतंत्र का सबसे बुनियादी अधिकार — अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता — संकट में है। “हमने प्रधानमंत्री चुना था, तानाशाह नहीं।” यह सिर्फ़ एक नारा नहीं, यह हर नागरिक का सवाल है, हर पत्रकार की पुकार है, हर युवा की चिंता है। जब द न्यूज़ लॉन्चर, 4PM और कई अन्य स्वतंत्र चैनल्स लगातार सवाल उठा रहे थे — पहलगाम से लेकर डॉ. वेंदुसा तक, नेहा राठौड़ तक, उन घटनाओं तक जिन पर जवाब अपेक्षित थे — तो सत्ता का जवाब केवल एक ही था: चुप रहो, या बंद हो जाओ। सवाल पूछने वाला चैनल, जिसे लाखों लोग देखते थे, अचानक बंद कर दिया गया। क्या यह लोकतंत्र है? क्या यह वही भारत है, जिसे हमने अपने संविधान और नागरिक अधिकारों के लिए चुना था?
यह “अघोषित आपातकाल” है। इंदिरा गांधी का आपातकाल हमें याद है — जब प्रेस पर सेंसरशिप थी, जब सवाल पूछने वालों को जेल में डाल दिया जाता था। लेकिन आज, 2025 में, हम देख रहे हैं कि इतिहास दोहराया जा रहा है, और वह भी चुपके से, और भी खतरनाक रूप में जैसे कि कोई धीमा जहर। सवाल पूछने वाले चैनल्स को बंद करना, पत्रकारों को डराना, यही संकेत है कि सत्ता असहिष्णु हो गई है।
जब राहुल गांधी और मल्लिका अर्जुन खड़गे ने संसद में विशेष सत्र बुलाने की मांग की, तब भी सवाल वही थे-- जवाबदेही कहाँ है? 26 मौतों के मामलों में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने माफी क्यों नहीं मांगी? अगर ये जवाब नहीं देंगे, तो क्या लोकतंत्र का मूलभूत विश्वास टूट नहीं जाएगा? सवाल पूछने के लिए विशेष सत्र बुलाना पड़ा, लेकिन क्या सत्ता तैयार है? या वे केवल दिखावा करेंगे, और असली सवालों से बचेंगे?
मीडिया का चरित्र बदल गया है। आज मीडिया स्वतंत्र नहीं रहा। कॉर्पोरेट घरानों और राजनीतिक दलों की धुरी में फँसा मीडिया केवल वही दिखाता है जिसे दिखाने का आदेश मिलता है। जो सवाल उठाते हैं, उन्हें चुप कर दिया जाता है। द न्यूज़ लॉन्चर की टीम ने यह साफ़ कहा: “हमने कभी किसी से मदद नहीं मांगी। हम किसी राजनीतिक दल या कॉर्पोरेट घराने के अधीन नहीं हैं।” यही स्वतंत्रता की कीमत है। यह भीख नहीं, यह संघर्ष है। लेकिन इस संघर्ष में अकेले रहना पड़ता है। वित्तीय संकट, धमकियाँ, चैनल बंद करना — यह सब उसी स्वतंत्र पत्रकारिता का परिणाम है जो सच्चाई दिखाने की हिम्मत रखती है। वॉइस ऑफ़ विज़डम ट्रस्ट ने खुलकर कहा कि उनके पास वित्तीय संसाधन सीमित हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे सवाल पूछना बंद करेंगे। सवाल पूछना ही लोकतंत्र और मीडिया की आत्मा है।
प्रधानमंत्री और उनकी सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाना कोई अपराध नहीं है। फिर भी ऐसा प्रतीत होता है कि सत्ता की नजर में सवाल करना देशद्रोही होना है। अगर सवाल पूछा जाए, तो जवाब “देश विरोधी” बन जाता है। यही वह तानाशाही प्रवृत्ति है जिसकी हम चेतावनी दे रहे हैं। “हमने प्रधानमंत्री चुना था, तानाशाह नहीं।” क्या यह केवल शब्द ही रह जाएंगे, या इसे अमली जामा पहनाया जाएगा? देश का दर्द, जनता का दुख और मीडिया की लड़ाई एक साथ मिलकर यह सवाल उठाते हैं – “क्या लोकतंत्र में सत्ता की आलोचना करना अपराध है? क्या सवाल पूछने का अधिकार केवल सत्ता के संरक्षण में होना चाहिए?” 4PM, द न्यूज़ लॉन्चर, वशिष्ठ और संजय शर्मा जैसे स्वतंत्र मंच यही पूछ रहे हैं। सवाल पूछने का साहस, लोकतंत्र की धुरी है।
हम देखते हैं कि सत्ता ने पत्रकारिता को नियंत्रित करने के लिए कई उपाय अपनाए हैं। चैनल बंद करना, मुकदमे दर्ज करना, डराना और धमकाना — ये सब वही उपाय हैं जो किसी भी तानाशाह की प्रवृत्ति में दिखते हैं। सवाल पूछने वाले चैनल्स बंद कर दिए गए, लेकिन यह केवल शुरुआत है। अगर हम चुप रहे, तो कल और भी आवाज़ें दबाई जाएँगी। इंदिरा गांधी के आपातकाल में भी प्रेस ने संघर्ष किया, और आज भी पत्रकार वही लड़ाई लड़ रहे हैं। फर्क केवल इतना है कि अब डिजिटल मीडिया का जाल है। स्वतंत्र पत्रकारिता अब YouTube, सोशल मीडिया और छोटे चैनल्स पर जीवित है। और यही वजह है कि सत्ता इन्हें दबाना चाहती है। क्योंकि यदि सवालों का प्रवाह रोका गया, तो जनता को सच तक पहुँचने का रास्ता बंद हो जाएगा।
प्रधानमंत्री का रवैया भी सवालों से बचाव की ओर इशारा करता है। 26 मौतों के मामले में माफी नहीं माँगना, विशेष सत्र नहीं बुलाना, जनता के सामने सीधे जवाब नहीं देना — ये सभी संकेत हैं कि सत्ता अब तानाशाही प्रवृत्ति दिखा रही है। लोकतंत्र में जवाबदेही का अधिकार नागरिकों का है। सवाल पूछने का अधिकार हर नागरिक का है। जब सत्ता इसे रोकती है, तो लोकतंत्र खतरे में है। लेकिन इस संकट में भी उम्मीद है। जनता जाग रही है। लोग समझ रहे हैं कि स्वतंत्र पत्रकारिता ही लोकतंत्र की आत्मा है। यदि हम चुप रह गए, तो वही होगा जो इतिहास में बार-बार हुआ है — सत्ता सवालों से बचती रही, और सच दबता रहा। लेकिन अगर हम उठ खड़े हुए, जैसे कि द ूज़ लॉन्चर और 4PM ने किया, तो जनता तक आवाज़ ज़रूर पहुँचती है।
आज पत्रकारिता केवल खबर देने तक सीमित नहीं रही। यह प्रतिरोध का स्वर और यह एक चेतावनी बन गई है। यह सवाल बन गई है। “अघोषित आपातकाल: जब सवाल अपराध बन गए।” यही संदेश है जनता तक, यही संदेश है सत्ता तक। यह केवल एक चैनल का संघर्ष नहीं है, यह लोकतंत्र की लड़ाई है। सवाल पूछने वाले पत्रकार और चैनल्स केवल आवाज़ नहीं हैं। वे लोकतंत्र के प्रहरी हैं। यदि उनके माध्यम से सवालों का प्रवाह रोका गया, तो न लोकतंत्र कमजोर होगा,अपितु जनता का सरकार से विश्वास भी उठ जाएगा। यही वजह है कि वॉइस ऑफ़ विज़डम ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि वे किसी से मदद नहीं लेंगे, वे स्वतंत्र रहेंगे और सवाल पूछते रहेंगे।
आज सोशल मीडिया की स्थिति बहुत कठिन है। कॉर्पोरेट घराने, राजनीतिक दबाव, वित्तीय संकट — ये सभी सोशल मीडिया की चुनौतियाँ हैं। लेकिन अगर स्वतंत्रता बचानी है, तो हमें मीडिया को समर्थन देना होगा। हमें चैनल्स को सब्सक्राइब करना होगा, उन्हें देखना होगा, साझा करना होगा। यही नागरिक जिम्मेदारी भी है और लोकतंत्र की रक्षा भी। देश में सिर्फ सवाल पूछने वाले नहीं, बल्कि सवालों का समर्थन करने वाले भी महत्वपूर्ण हैं। सवाल पूछने वाले अकेले लड़ सकते हैं, लेकिन जनता का समर्थन उन्हें सुरक्षित रख सकता है। यही वजह है कि द न्यूज़ लॉन्चर यूपी और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर लोगों से अपील कर रहा है।
हम देखते हैं कि सत्ता के दबाव में कई पत्रकार कॉर्पोरेट ग्रुप्स में चले गए। सवाल पूछने की स्वतंत्रता त्याग दी। लेकिन जो अकेले खड़े हैं, वे वही हैं जिनकी आवाज़ लोकतंत्र की धुरी है। स्वतंत्र पत्रकारिता की कीमत संघर्ष है, डरावनी परिस्थितियाँ हैं, लेकिन यही स्वतंत्रता का असली रूप है।
देश की जनता को भी अब समझना होगा कि सवाल पूछना अपराध नहीं है। सवाल पूछने वाले देशद्रोही नहीं होते। वे देशभक्त होते हैं। जब देश में कोई त्रासदी होती है — चाहे आतंकवाद, सरकारी लापरवाही, प्राकृतिक आपदा — और पत्रकार उसका सच दिखाते हैं, तब सवाल पूछना ही नागरिक जिम्मेदारी है। आज 143 करोड़ भारतीयों को यह समझना होगा कि लोकतंत्र केवल वोट देने तक सीमित नहीं है। लोकतंत्र हर रोज़ सवाल पूछने, जवाब मांगने, और सत्ता की जवाबदेही सुनिश्चित करने में जीवित रहता है। यही कारण है कि पत्रकार और स्वतंत्र मीडिया इतने महत्वपूर्ण हैं।
यह लेख सिर्फ़ पत्रकारिता की स्थिति की आलोचना नहीं है। यह देश की आत्मा की पुकार है। जब सत्ता सवालों से डरती है, तो लोकतंत्र कमजोर पड़ता है। जब सत्ता जवाबदेही से भागती है, तो नागरिकों का विश्वास टूटता है। और जब पत्रकार डरे बिना सवाल उठाते हैं, तब ही लोकतंत्र बचता है। हमारे प्रधानमंत्री को यह समझना होगा कि यदि किसी का बचपन मुसलमानों के बीच बीता, या किसी मोहल्ले में — इससे सवाल नहीं छुपाए जा सकते। सवालों का सामना करना, जवाब देना, माफी माँगना — यही सरकार की जिम्मेदारी है। जनता को जवाब देना तानाशाही नहीं, लोकतंत्र की नींव है।
आज प्रश्न यही है--"क्या हम चुप रहेंगे, या सवाल उठाएँगे? क्या हम लोकतंत्र को जीवित रखेंगे, या इसे दबा देंगे? क्या हम पत्रकारों को अकेला छोड़ देंगे, या उनका समर्थन करेंगे?" यही वह समय है जब हर नागरिक को तय करना है कि वह किस ओर खड़ा है। द न्यूज़ लॉन्चर और 4PM जैसे स्वतंत्र प्लेटफ़ॉर्म्स ने स्पष्ट किया है कि वे संघर्ष करेंगे, सवाल उठाएँगे, आवाज़ दबने नहीं देंगे। और यही संदेश हमें भी देना चाहिए। समर्थन दें, सवाल पूछें, साझा करें, सब्सक्राइब करें। यही वास्तविक लोकतंत्र है। “हमने प्रधानमंत्री चुना था, तानाशाह नहीं।” यह केवल नारा नहीं, यह चेतावनी है। यह पुकार है। यह प्रश्न है। क्या हम इसे जी भर कर सुनेंगे, या चुप रहकर इतिहास को दोहराएँगे? सवाल पूछना अपराध नहीं है। सवाल पूछना नितांत लोकतांत्रिक है।
आज की लड़ाई केवल चैनल्स की नहीं, यह हर भारतीय की लड़ाई है। यह हमारी स्वतंत्रता, हमारी अभिव्यक्ति और हमारी जवाबदेही की लड़ाई है। अगर हम खड़े नहीं हुए, तो कल और भी आवाज़ें दबती चली जाएंगी। अगर हम समर्थन नहीं करेंगे, तो स्वतंत्र पत्रकारिता समाप्त हो जाएगी। लेकिन उम्मीद है.. उम्मीद है क्योंकि जनता जाग रही है। उम्मीद है क्योंकि सवाल उठाने वाले अकेले नहीं हैं। उम्मीद है क्योंकि लोकतंत्र की धुरी अब भी हिलती नहीं है। और यही वह संदेश है जो हमें आगे ले जाएगा।
0000
