21.03.2025: ( Write 40 Poems in 40 Days)
-34-
- कुछ दोहे-
पाकर बैरंग पत्र मैं इतना हुआ निहाल,
प्रियतम से ज्यूँ मिला वर्षों बाद रुमाल।
0000
संसद निश-दिन गूंथती नए नए कानून,
धनिया भूखी मर गई मांगत-मांगत चून।
0000
जाना था जिनको गए ओढ़ तिरंगा यार,
बीवी भुट्टे भूनती नित संसद के द्वार।
0000
घर की कुन्दी खोलकर सो गए लम्बी तान,
गाली देकर चोर को, शेखी रहे बखान।
0000
सरसों फूली खेत में, घर में चूल्हा रोय,
संसद हुई बिचौलिया बैठ किसनवा रोय।
0000
चल धनिया कहीं और चल यहाँ नहीं अब खैर,
नेता, जज और बानिया, करत यहाँ अब सैर।
0000
धीरे-धीरे बिक गया घर का सब सामान,
रोजी - रोटी के लिए गिरवी धरा मकान।
0000
घर के दरवाजे पर जिनके राम लिखा है,
उनके हाथों - हाथों कत्लेआम लिखा है।
0000
तेजपाल सिंह 'तेज'
