Reference : Write 40 Poems in 40 Days



तुम मर गए ये अच्छा ही हुआ


बंधु! तुम जलकर

मर गए तिरस्कार

की आग में

अच्छा ही हुआ


वरना तुम्हें भी

मेरी तरह

रोज-रोज मरना

और

रोज-रोज मौत को

जीना पड़ता


जीना पड़ता

समाज की सड़ी-गली

बदबूदार

संस्कृति की चादर ओढ़कर


जीना पड़ता

राजनीति के चारित्रिक पतन

के आगोश में

अनचाहे मन मारकर


जीना पड़ता

अनुबंधों की आग पर चलकर

ओढ़कर संबंधों की

क्षत-विक्षत झीनी चादर



 पता नहीं

मुझे और कब तक

चलना पड़ेगा

जिंदगी की इस ऊबड़-खाबड़

लंबी सड़क पर

0000


  1. तेजपाल सिंह 'तेज'