27. 03.2025: (Write 40 Poems in 40 Days)
सूरज मर चुका है
मैं भी
उसी अंधेरे शहर का बासिंदा हूँ
जहाँ के अंधे लोग
अंधी जनता को
भाषणों से धकियाते हैं
पर लोग हैं कि
मरते ही नहीं
जिंदगी को पकड़ कर रखे हैं
भाषण खाने के आदी हो गए हैं
आदी हो गए हैं रैंगने के
अंधेरा ढोते हैं
सूरज पर थूकते हैं
उनकोनहीं पता
कि उनकी आँखे जीवंत हैं
देख सकती हैं
उफ़! सबने काली ऐंनकें
लगा रखी हैं
काला देखते हैं
काला चुनतेहैं
दरअसल
लोग भ्रम को जीते हैं
स्वयं को जिंदा समझते हैं
समझते हैं
कि सूरज मर चुकाहै।
0000
तेजपाल सिंह 'तेज'
