(Write 40 Poems in 40 Days)
20.02.2025
कविता -5-
अपने आप में ही सिमट जाता हूँ
जब कभी मुझे
गए दिनों की याद आती है
तो मन करता है
कि पीछे लौटकर उन दिनों को
नजदीक से देखूँ
कि बीत गए वो दिन
आज होते तो कैसे लगते
किंन्तु मेरा ये स्वप्न
उस समय
रेत की मानिंद बिखर जाते हैं
जब मैं गए समय को पकड़ने के प्रयास में
निरंतर चलते-चलते
आज को भी भूल जाता हूँ
गए समय से और भी पीछे निकल जाता हूँ
सुधियों की बस्तियों में छला जाता हूँ।
अपने आप में ही सिमट जाता हूँ।
0000
-तेजपाल सिंह ‘तेज’
