23.02.2025: Write 40 Poems in 40 Days)

-8-

दुनिया बहुत बड़ी है


माँ कहती थी

बेटा! ये दुनिया

बहुत बड़ी है


इसमें जीना सहज नहीं

सहज नहीं इसको जीना


सुन!

संभल-संभल कर चलना

पांव जमाकर रखना

समूची दुनिया को

अपना घर समझना


ये समझाते-समझाते

माँ की सांसे थक गईं

मां तो चल गई

पत्नी आ गई

बिना किसी कोशिश के ही

दुनिया

आँगन में सिमट गई।

0000

तेजपाल सिंह 'तेज'