(Write 40 Poems in 40 Days)

22.02.2025

-7-


जीस्त कोई किताब नहीं



संभलके चल

ये तेरा बाग नहीं,

माहताब है, ये आफताब नहीं।


इतना आंसा नहीं,

इसे पढ़ना,

ये जीस्त है कोई किताब नहीं।


कितनी बीती,

है कितनी बाकी,

किसी के पास ये हिसाब नहीं।


सवाल जो भी हैं,

तू खुलके कर,

तिरा इक भी सवाल

लाजवाब नहीं।

0000


तेजपाल सिंह 'तेज'