26. 03.2025: (Write 40 Poems in 40 Days)
-39-
क्या मुझे नाराज होने का भी हक नहीं
अरे! आज तुम जल्दी आ गए ‘अशोक’
पत्नी ने कहा-चलो ठीक ही हुआ
अब हाथ-पैर धोकर
फ्रैश हो जाओ
फिर मैं खाना लगाती हूँ
मैंने आज तुम्हारी पसंद की
मटर-पनीर की सब्जी बनाई है
तुम्हें बहुत पसंद आएगी
अरे! मैं खाना भी ले आई
और तुम अभी भी बैठे हो
हताश और निराश
इतना दुखी तो मैंने तुम्हें
पहले कभी नहीं देखा
क्या आज आफिस कुछ खास हुआ क्या?
अशोक! क्या तुम सचमुच दुखी हो
या सिर्फ़ दुखी होने का नाटक कर रहे हो?
और अगर तुम नाटक कर रहे हो,
तो तुम निश्चित ही ऑस्कर के हकदार हो
अशोक ने खीजते हुए पत्नी से कहा
अरे! छोड़ो न
तुम अपना काम करो
मैं नाटक क्यों करूँगा
तुम बताओ आज तुम्हें क्या हुआ है?
मुझे हुआ क्या है? पत्नी ने कहा
तुम बताओ, तुम्हें क्या हुआ है?
क्या बॉस ने कुछ कहा?
नहीं...बोस ने कुछ नहीं कहा
लेकिन शारदा, तुम बताओ
तुम तीन दिन से घर पर बैठी हो
क्या नौकरी छोड़ दी है?
नहीं...मैंने नौकरी नहीं छोड़ी
मैंने छुट्टी ली है
आफिस में भी काम करूँ
और घर पर भी
घर की सफाई करूँ, बर्तन धोऊँ,
कपड़े धोऊँ...
अरे! मुझे अभी याद आया
बात-बात में मैं कपड़े वॉशिंग मशीन में
कपड़े डालना ही भूल गई
अशोक ने झट से कहा
तुम बैठो, मैं डाल देता हूँ
बेहतर होता मैं तुम्हारे मन को
पहले ही पढ़ लेता
लेकिन मैंने तुमसे कभी
कहा भी तो कुछ नहीं
फिर तुम नाराज किस बात पर हो गईं?
शारदा ने अशोक की बात काटते हुए कहा
क्या मुझे नाराज होने का भी हक नहीं
बुरा लगने के लिए किसी
कारण का होना जरूरी है क्या?
सुनो हो...
कभी-कभी नाराज होना भी जरूरी है
जिंदगी जीने के नए रास्ते खुलते हैं
नए सिरे से उन्मुक्त हो
दो दिल धड़कते है
अच्छ चलो! अब रूठना-मनाना बहुत हो लिया
मिलकर खाना खाते हैं
जमीन पर उतर आते हैं।
पत्नी ने कहा
मटर-पनीर की सब्जी खाकर
क्या तुम मुझे मास्टर शैफ की उपाधि नहीं दोगे
अच्छा चलो शैफ की उपाधि न सही
ऑस्कर ही दे देना
अच्छा ठीक है, अशोक ने कहा
दोनों ने मिलकर खाना खाया
और खिलखिलाकर हँसने लगे।
0000
तेजपाल सिंह 'तेज'
