24.03.2025: (Write 40 Poems in 40 Days)
-37-
प्रतिनिधित्व
यह एक कड़बा सच है
कि भारतीय समाज में
व्याप्त विसंगतियां,
विकृतियां,
सामाजिक भेदभाव,
राजनैतिक अनाचार,
गरीब और निरीह तबके के प्रति
राजनीतिक, प्रशासजिक उपेक्षा,
जाँति-पाँति और आर्थिक व श्रृमिक शोषण,
धार्मिक पाखंडवाद
जैसी जाने कितनी ही बुराईयां
समाज को सदियों से
बौना किए जा रही हैं
धर्म को राजनीति ने
बौना कर दिया है
मंदिर मस्जिद के नाम पर
आदमी को आदमी से लड़ा
दिया है
इतिहास के कबरें खोदी जा रहीं हैं
बेशर्मी का दानव
मानवता को लील रहा है
वक्त की कराहट से
अब मेरा परिचय हो गया है
लिखने के मेरे इस शौक ने
आम आदमी के दुख-दर्द को
मेरे दुख-दर्द में शामिल कर दिया है
यही दुख-दर्द
सूत्रधार बनकर
मेरी ग़ज़लों और कविताओं का
प्रतिनिधित्व करता है।
0000
तेजपाल सिंह 'तेज'
