(23.03.2025: (Write 40 Poems in 40 Days)



-36-



क्या स्वप्न कभी साकार भी होगा



समाजवाद उपजाने का,

अरु व्यक्तिवाद भगाने का,

क्या स्वप्न कभी साकार भी होगा?


जहाँ आड़ में देश-भक्ति की,

पीते खून गरीबो का,

अर्थो नंगी कर गांधी की

मढ़ते ताज नसीबें का,


वहाँ दीप से दीप जलाने का

नौ-दस को एक बनाने का

क्या स्वप्न कभी साकार भी होगा?


पूंजीवाद की जहाँ भावना

दिन प्रति दिन पनप रही है,

और सभ्यता बनकर वहशी

मानवता को निगल रही है,

वहाँ समानता लाने का,

जातिवाद निपटाने का,

क्त्या स्वप्न कभी साकार भी होगा ?


जहाँ आड़ में धर्म-कर्म की,

होते हों काले धन्धे,

जनता और पुजारी दोनों,

हों आँखों के अंधे,


वहाँ भू को स्वर्ग बनाने का,

और प्रीत का रंग जमाने का,

क्या स्वप्न कभी साकार भी होगा।

0000


तेजपाल सिंह 'तेज'