19.03.2025: (Write 40 Poems in 40 Days)


-32-


तीन क्षणिकाएं


-एक-


 होली



होली बहुत होली

कभी भंग की

हुड़दग की


कभी रंग की

कभी खून की

सौतन होली।

0000


-दो-  


संध्या



‘संध्या’

क्षितिज पर उपजा

एक अहसास


रात और दिन का

उन्मुक्त सहवास।

0000


-तीन-


रात


रात’

बार-बार

विधवा होती है


बार-बार

माँग भरती है


परकीया है

स्वकीया लगती है।

0000


- तेजपाल सिंह 'तेज'