(17 .03.2025: Write 40 Poems in 40 Days)


-30-

 

ये अजब शर्त है…

 घर बनाने के लिए

घर छोड़ना पड़ता है

दिल लगाने के लिए, दिल तोड़ना पड़ता है

कदम ताल करने से,

कुछ नहीं होगा

पाने को सकल मंजिल, दौड़ना पड़ता है

क्या खूब हैं

ये रस्म-ओ-रिवाज भी अपने,

कुछ भी करो, नारियल तोड़ना पड़ता है।

मोहब्बत में यारब,

ये अजब शर्त है,

कच्चे धागों को परस्पर जोड़ना पड़ता है।

आह भरने से यहां,

कुछ नहीं होने वाला,

कातिल की आस्तां को,  तोड़ना पड़ता है।

0000

आस्तां = चौखट/दहलीज/मुख्य द्वार


- तेजपाल सिंह 'तेज'