(15.03.2025: Write 40 Poems in 40 Days)
-28-
हे कविते ! ......
हे कविते!
जरा इतना तो बताओ
कि तुम्हारी मुस्कराहट
दर्द से भरी है?
या मुस्कराहट दर्द को
छिपाने का प्रयास कर रही है?
तुम्हारी बातों के पीछे
व्यंग्य है
या व्यंग्य की ही बात है?
तुमने सूई को हाथ में
अपना तन भेदने के लिए पकड़ रखा है,
या उसे दूसरों के बदन में चुभोने के लिए?
इन सवालों का जवाब तो
मिल पाना मुश्किल है,
किंतु ऐसे सवाल
तुम्हें पढ़-सुनकर
पाठकों के मन में उठेंगे जरूर।
0000
तेजपाल सिंह 'तेज'
