(14.03.2025: Write 40 Poems in 40 Days)


-27-


कविता....?


मन की बात

कहे सो कविता,

बे-अंदाज बहे तो कविता ।


कि रोते–रोते

भी मुस्काए,

ग़म बे-तोल सहे सो कविता।


दुनिया दुख

सुख पहचाने,

हर ऋंगार गहे सो कविता।


पीकर जहर

कुलांचे मारे,

तरकश तीर गहे सो कविता।


छ्न्द, ग़जल,

दोहा, चौपाई,

गीत–अगीत कहे सो कविता


0000


तेजपाल सिंह 'तेज'