09.03.2025: Write 40 Poems in 40 Days)
-22-
अनुबन्धों पर नेह
हृदय-हृदय आस है,
आँखन-आँखन नेह,
हौले - हौले पड़ रहा, भीतर - भीतर मेह।
धरती और आकाश ने,
आखिर तोड़ा मौन,
कब तक झेले ताप को, कंचन-कंचन देह।
गुलदानों में हैं सजे,
कागद-फूल निगंध,
बस्ती - बस्ती आग है, जंगल - जंगल रेह।
यां दानवता ने पौंछ दी,
मानवता की माँग,
अंडा - अंडा बाँझ है, जब मर्जी तब सेह।
मन-मंदिर को छोड़कर,
गया कबूतर दूर,
‘तेज' टिका है आजकल, अनुबन्धों पर नेह।
0000
