(08.03.2025: Write 40 Poems in 40 Days)


-21-


रहट का मंजर



गाँव जब-जब भी

शहर आवे है,

रात आँखों में गुजर जावे है।

 

रंग धरती का,

 रहट का मंजर,

सहज आँखों में उतर आवे है ।

 

मार अम्मा की, 

डांट भाभी की,

आके चौखट पे ठहर जावे है ।

 

महक सरसों की,

गंध गोबर की,

जैसे आँगन में पसर जावे है।

 

सांच जानो

 कि गाँव में हरसू,

साँझ हँसती है, सहर गावे है।

0000  

- तेजपाल सिंह 'तेज'