06.03.2025: Write 40 Poems in 40 Days)
-19-
तुम कितने निष्ठुर हो
जब-जब आँखें चार हुईं
तब-तब तुम मुस्काए तो,
लेकिन आँखों की भाषा को, तुमने कभी बांचा भी नहीं।
हम मुद्दत से मन-मंदिर में
तुम्हें सजाए बैठे हैं,
लेकिन तुमने दिल में मेरे आज तलक झांका भी नहीं।
हमने अपने प्रेमी मन में
भरम बनाए रक्खा है,
लेकिन तुमने प्रीत-रीत का मर्म कभी जाना भी नहीं।
हम तुमको अपना कर बैठे
महज तुम्हें माना ही नहीं,
तुम कितने निष्ठुर हो यारब तुमने हमें जाना भी नहीं।
0000
तेजपाल सिंह ‘तेज’
