( 04.03.2025: Write 40 Poems in 40 Days)


-17-


काश ! कि मैं कुत्ता होता

 

काश!  कि मै

कुत्ता होता

खुश होता अपनी किस्मत पर


खाता-पीता

मौज उड़ाता

आता-जाता पौड़ी पर


घरभर की

सेवा करता

मर मिटता उसकी इज्जत पर


चौबिस घंटे

चौकस रहता

पहरा देता ड्यौड़ी पर

0000


तेजपाल सिंह 'तेज'