(03.03.2025: Write 40 Poems in 40 Days)
-16-
अर्थतंत्र
उठो ! वक्त की आवाज सुनो
नए प्रतिमान गढ़ो
आगे बढ़ो
इतना जान लो
कि पुरुषार्थ से ही विकास सम्भव है
जिन्दगी के रिश्ते में
जज्बात, स्मृति, द्वन्द, पीड़ा,
रोटी का स्वाद
और शहादत का एहसास
अपशकुन -सा नजर आता है
नजर आता है असंगत सा
गोधूलि से प्रेरणा पाकर
गीत, गजल, नज्म होने में
वक्त तो लगता है।
बारिश की बूंद में
आज के पर्यावरण का गणित
पूजा के फूल-सा लगता है ।
प्रकृति और विकास की तलाश में
पीपल के पेड़ पर बैठा
'मल्टीनेशनल्स' अर्थतंत्र
आज का तारक मंत्र-सा लगता है
नवीनीकरण की तलाश में
व्यवधान सा लगता है।
0000
तेजपाल सिंह 'तेज'
