02.03.2025: Write 40 Poems in 40 Days)
-15-
स्वाभिमान
तुम महज
मुझे
ये एहसास करादो
कि मैं जिंदा हूँ
क्योंकि मैं
बिफर जाना चाहता हूँ
मुस्कान बनकर
उगते सूरज की लालिमा बनकर
उस भूमि पर
जिस पर बसे लोग
स्वाभीमान की खातिर
लड़ते-लड़ते
भूखे पेट ही शहीद हो जाते हैं
और तब उदय होता है
अनेकता में एकता का स्वर
स्वर कर्मण्यता और विद्वता का।
0000
तेजपाल सिंह 'तेज'
