25.02.2025: Write 40 Poems in 40 Days)

-10-

इश्क का तीमारदार


बेजा न सिर अपने,

तू सबके गुनाह ले,

लेनी ही पड़े ग़र तो खुद की पनाह ले।


ले! हो ही गया,

बेड़ा तमाम गर्क,

ले और ले नाहक, सबकी सलाह ले।


सुनता है कब,

कानून मुद्दई की सदा,

कि साथ में कुछेक तू अपने गवाह ले।


बनता था जो,

इश्क का तीमारदार,

हो गया वो इश्क में यूँ ही तबाह ले।


कुछ ग़म न कर,

जो हो गया सो हो गया,

अब छोड़कर शिकवे गिले मंजिल की राह ले।


0000-

तेजपाल सिंह 'तेज'