विश्लेषण/विचार

जनता अपने-अपने राजनीतिक दल को वोट करती है, न कि व्यक्ति को

तेजपाल सिंह ‘तेज’

                                       

         ‘यथा राजा तथा प्रजा’ यह लोकोक्ति आपने भी सुनी ही होगी। शायद उस समय की बात होगी जब देश में ‘राजतंत्र’ रहा होगा। किंतु आज जब देश में लोकतंत्र है तो देखने में मिल रहा है कि ‘यथा प्रजा तथा राजा’ । ये दोनों बातें विवेचना स्तर पर न केवल एक दूसरे के विलोम हैं अपित इनके अर्थ और भाव में विभिन्न्ता भी है। स्पष्ट है कि ‘यथा राजा तथा प्रजा’  लोकोक्ति की उत्‍पत्‍ती राजतंत्र से हुई होगी। राजतंत्र में राजा का राज्य राजा की संपत्‍ती हुआ करती थी/ है । आज लोकतंत्र है,  लोकतंत्र में राज्य या देश किसी शासक, सरकार या राजा की संपत्ति नहीं है अपितु वह देश उस देश के आम नागरिकों का देश है, राजा (प्रधानमंत्री) केवल और केवल नागरिकों का सेवक होता है। देश राजा का नहीं प्रजा का होता है । प्रजा ही अपने लिए राजा का चुनाव करती है इसलिए ‘यथा प्रजा तथा राजा” की कहावत लोकतंत्र के अर्थों मे सबल मानी जाती है। किंतु आज के धरातल के लोकतंत्र में राजनीति की गिरते आचरण और भाषा के स्तर को देकते हुए तो कुछ उलटा ही लगता कि जैसे लोकतंत्र राजतंत्र की राह पर चल पड़ा है। इसलितए राजतंत्र और लोकतंत्र में होने वाली प्रयुक्त अन्योक्तियां एक दूसरे की पर्याय बन गई हैं। इस सबके के लिए राजा और प्रजा दोनों ही गुनहगार हैं।

         कहा जाता है कि लोकतंत्र में राजा (प्रधानमंत्री) प्रजा के हाथों का खिलौना है। किंतु क्या वास्तब में यह सही आकलन है? शायद नहीं.. आज तो सरकार प्रजा का प्रतिबिम्ब है। लगता है कि लोकतंत्र में राजा और नागरिक की परिभाषाएं पलट गई हैं। वह इसलिए कि आज राजा (प्रधानमंत्री) और नागरिकों के अपने-अपने हित मुखर होकर सामने आ रहे हैं। लोकतंत्र के शुरूआत में जो व्यक्ति और सरकार दोनों एक दूसरे के अभिन्न रहे थे। किंतु आज राजा और जनता दोनों अलग-अलग खैमों में बंट गए है। राजा केवल और केवल सत्ता में बने रहने के कुछ भी गलत/सही मार्ग चुनने को अपना कर्तव्य समझता है। अत: राजनीति ने जनता को भी अलग-अलग राजनैतिक गुटों में बांटने का काम किया है। इसका अर्थ ये हुआ कि जनता अपने-अपने राजनीतिक दल को वोट करती है, न कि व्यक्ति को। और जब प्रजा अपने लोभ-लालच के खेल में फंसकर किसी भी राजनीतिक सल को अपने गंदे इरादों से मतदान करता है तो नेता प्रजा का प्रतिरूप होकर ही उभरता है। हालांकि कुछ लोगों का मत देशहित और समाज के समग्र विकास की ओर झुकाव रखता है किंतु इनकी संख्‍या ‘भक्त-जनों’ की संख्या से कम ही रहती है।

         ‘भक्त-जनों’ की चाहत यह होती है कि उसे कम परिश्रम में अधिक धन की प्राप्ति हो जाए और राजनीति के स्तर पर सहज ही उसके निजी हित सध जाएं। यहाँ ‘ खासो आम’  में जनता तो ‘आम’  कौन है। और ‘खास’ शासक-प्रशासक है। खासोआम की इस दुनिया में  जब प्रजा कुछ पैसे, कुछ वस्त्र अथवा कुछ प्रलोभन के एवज मतदान करने को तैयार हो जाए तो नेता क्‍या करे भी तो क्या करे? उसने चुनाव में जो धन जनता को प्रलोभन देने के लिए खर्च किया है तो चुनाव के बाद पहले तो वह उसकी वसूली का तो प्रयास करेगा ही करेगा। जब वह शासक हो जाता है तो अपने खर्चे की वापसी के लिए प्रशासक पर दबाव डालता है, यह दबाव उसी प्रजा तक स्थानांतरित हो जाता है। इस प्रकार यह प्रक्रिया गतिमान हो जाती है और लोकतंत्र की परिभाषा राजतंत्र में परिवर्टित होती चली जाती है। राजा की व्यक्ति पूजा राजा को तानाशाही के मार्ग की ओर अग्रसर होती चली जाती है।

         अंतर्मन से विवेचना की जाए तो देश में आज जो भी अच्‍छा या बुरा दिखाई दे रहा है, वह किसी राजा की बदौलत नहीं अपितु प्रजा के बल दिखाई दे रहा है। प्रजा के व्यवहार और माँग के अनुरूप ही सरकार वह करने के लिए बाध्‍य या विवश है, जो प्रजा चाहती है। और यही मार्ग पर चलकर शासक भी अपनी आकांक्षा की पूर्ति करने के लिए अपने खाने के दांत बदल लेता है। ऐसे में प्रजा के अंत:मन की विवेचना करने पर देखने को मिलता है कि शासक के इनके दिखाने दांत अलग और खाने के दांत अलग हैं। यह अलग बात है कि शत-प्रतिशत जनता के लिए यह कहना सरासर गलत होगा किंतु इनकी संख्‍या इतनी तो अवश्य है जितने में लोकतंत्र में सरकार खुलकर कब्बडी खेल सके। सरकार अपनी मर्जी के हिसाब से आस्‍था के नाम पर नागरिकों की आस्‍था की ऐसी की तैसी करने में भाव से देश के हित के लिए बनाए गए संविधान में निहित जनभावना की अनदेखी करने लगती है। और अप्रत्यक्ष रूप से संविधान के नाम पर देश को ही गाली देने लगती है तथा ऊपरी तौर से संविधान की जयजयकार करने का काम करती है। यहाँ यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि देश  का राजा भ्रष्ट और पाखंडी हो उस देश के लोग भले कैसे हो सकते हैं।देश और इसी प्रकार यदि जिस देश के लोग भी वही सब करते हैं जो उनका राजा करता है। तो यह कहना ठीक ही है कि यथा राजा तथा प्रजा .....यथा प्रजा तथा राजा।

         यथोक्त के आलोक में, सरकार की गरीब और निरीह समाज के प्रति उपेक्षा का भाव और अमीरों के प्रति स्नेह स्पष्ट रूप से दिखाई देता है... यथा 100 रुपए के कर्जदार को सजा और करोड़ों के चोरों को देश से बाइज्जत विदेशों में विचरण करने की छूट इस सरकार से पहले की सरकारों की कार्यकाल में कभी नहीं मिली। कमाल तो ये है कि सारे के सारे आर्थिक भगोड़े केवल और केवल गुजराज के ही रहे हैं। और सरकार यानि कि मोदी जी उन्हें बाइज्जत देश में वापिस लाने का प्रसाद बाँटते नहीं अधा रहे हैं। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहाँ सबको हर तरह की स्वतंत्रता प्राप्त है। परन्तु हमारे देश में इसी इसी प्रकार के भ्रष्टाचार का फैलाव दिन-भर-दिन बढ़ रहा है। लोग इसी स्वतंत्रता और हमारे देश के लचीले कानूनों की वजह से नहीं अपितु सरकारी पैरोकारों से अच्छे संबंधों के चलते का लाभ उठाते रहे हैं। ये बात अलग है कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हेराफेरी का व्यवसाय कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है।

         जैसा कि ऊपर भी कहा गया है कि बचपन में सुना था कि जैसा राजा वैसी प्रजा किंतु आज की तारीख में ये विचार सिरे से पलट गया है क्योंकि आजादी से पूर्व एकतंत्र अथवा राजतंत्र की व्यवस्था होती थी कि आज लोकतंत्र है यानी कि लोगों/जनता का तंत्र।। लोग अपनी इच्छा से अपना प्रतिनिधि चुनते हैं। उनका प्रतिनिधि उनका प्रतिनिधित्व संसद में करता है। लोगों को चाहिए कि अपना प्रतिनिधि किसी दल के नाम पर न देकर एक सही और शिक्षित व्यक्ति को दे। परन्तु हमारे यहाँ अपने कीमती वोट को दलों के नाम पर व्यर्थ कर दिया जाता है। लोकतंत्र में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा फैलाव इन्हीं प्रतिनिधियों के द्वारा फैलाया गया है। क्या इस बाबत यह नहीं कहा जा सकता कि जनता ही भ्रस्ट नेताओं को चुनती है.... इसका अर्थ ये हुआ कि अपने देश की जनता ही भ्रस्ट है...फिर केवल नेताओं को ही दोष क्यों?

         May 2019: ए. डी. आर. की एक रिपोर्ट के अनुसार 17वीं लोकसभा के लिए चुनकर संसद पहुंचने वाले 542 सांसदों में से 233 यानि 43 फीसदी सांसद दागी छवि के हैं। 2009, 2014 व 2019 के आमचुनाव में जीते आपराधिक मामलों में शामिल सांसदों संख्या में 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। चुनाव विश्लेषण संस्था एडीआर ने शनिवार को लोकसभा चुनाव परिणाम संबंधी अध्ययन रिपोर्ट जारी की।

          बिहार और बंगाल के सबसे ज्यादा सांसदों पर मामले : आपराधिक मामलों में फंसे सर्वाधिक सांसद केरल और बिहार से चुन कर आए। केरल से निर्वाचित 90 फीसदी, बिहार से 82 फीसदी, पश्चिम बंगाल से 55 फीसदी, उत्तर प्रदेश से 56 और महाराष्ट्र से 58 प्रतिशत सांसदों पर केस लंबित। वहीं सबसे कम नो प्रतिशत सांसद छत्तीसगढ़ के और 15 प्रतिशत गुजरात के हैं।

16वीं लोकसभा में थे 34% दागी: 2014 के चुनाव में निर्वाचित ऐसे सांसदों की संख्या 185 (34 प्रतिशत) थी, 112 सांसदों पर चल रहे थे गंभीर केस लाइफस्टाइल 88 प्रतिशत सांसद करोड़पति : इस बार की लोकसभा में 88 प्रतिशत नवनिर्वाचित सांसद करोड़पति हैं। 2009 में यह आंकड़ा 58 प्रतिशत था। रिपोर्ट के मुताबिक 17वीं लोकसभा के लिये चुने गये सांसदों की औसत संपत्ति की कुल कीमत 20.93 करोड़ रुपये आंकी गयी है। भाजपा के 88 प्रतिशत, कांग्रेस के 84 प्रतिशत, द्रमुक के 96 प्रतिशत और तृणमूल कांग्रेस के 91 प्रतिशत करोड़पति उम्मीदवार सांसद बनने में कामयाब रहे। इनके अलावा भाजपा के सहयोगी दल लोजपा और शिवसेना के सभी सांसद करोड़पति हैं। शत प्रतिशत करोड़पति सांसदों वाले दलों में सपा, बसपा, तेदेपा, टीआरएस, आप,

एआईएमआईएम और नेशनल कांफ्रेंस भी शामिल हैं।

ए. डी. आर. की एक विशेष रिपोर्ट के अनुसार 43% सांसदों पर केस चल रहे हैं। 542 सांसदों में से 233 यानि 43 फीसदी सांसदों के खिलाफ आपराधिकमुकदमे लंबित हैं। हलफनामों के हिसाब से 159 यानि 29 प्रतिशत सांसदों के खिलाफ हत्या, बलात्कार और अपहरण जैसे गंभीर मामले लंबित है। 116 निर्वाचित भाजपायी सांसद दागी : भाजपा के 303 में से 301 सांसदों के हलफनामे के विश्लेषण में पाया गया कि साध्वी प्रज्ञा सिंह सहित 116 सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं। कांग्रेसी सांसद कुरियाकोस पर 204 मुकदमे 204 लंबित मामलों वाले केरल से नवनिर्वाचित कांग्रेसी सांसद डीन कुरियाकोस हैं सूची में प्रथम कांग्रेस के 52 में से 29 सांसद आपराधिक मामलों में घिरे हैं सभी प्रमुख दलों में हैं दागी सांसद सत्तारूढ़ राजद के घटक दल लोजपा के सभी छह निर्वाचित सदस्यों, बसपा के आधे (10 में से 5), जदयू के 16 में से 13. तृणमूल कांग्रेस के 22 में से नौ और माकपा के तीन में से दो सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं। इस मामले में बीजद के 12 निर्वाचित सांसदों में सिर्फ एक सदस्य ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले की हलफनामे में घोषणा की है।

         फिर ये कैसे विश्वास किया जा सकता है कि काम किसी भी तरह का हो..शासनिक अथवा प्रशासनिकजनता को बिना पैसे दिए कोई कार्य सम्पन्न नहीं होता। इस प्रकार शासन/ प्रशानिक अधिकारी जनता के विकास के नाम पर जनता के हज़ारों/लाखों रुपयाडकार जाते हैं। इसकी चपेट में अब पूरा भारत जकड़ चुका है। मंत्री से लेकर संतरी तक को आपको अपना जायज काम कराने के लिए भी चढ़ावा चढ़ाना पड़ता है। देश में रिश्वतखोरी ही की समस्या नहीं है। धार्मिक, जातीय, सामाजिक व राजनीतिक जाने कितनी प्रकार की विसंगतिया हमारे देश में मुँह बाए खडी हैं। कहना अतिशयोक्ति नहीं इनमें से ज्यादातर बुराईयां धार्मिक और राजनीतिक मान्यताओं के चलते विभत्स होती चली जा रही हैं। धार्मिक और राजनीतिक कूटनीतिज्ञों को किसी को भी मारना एक साधारण सा काम हो गया है। हाँ प्राकृतिक अनुशासन बेशक कामयाब है।...सूरज का निकलना और डूबना, सर्दी का जाना और गर्मी का आना अपने समय के अनुसार बदस्तूर जारी है किंतु आदमी के बारे में कुछ भी कहना अपने आप को धोका देना है... और कुछ नहीं।

         सारांशत: निरीह जनता के लिए रह गया है.... राजनेता चाहे जो भी करें... वह अनुशासन के दायरे से बाहर हो सकता है। इसका अर्थ ये हुआ कि अनुशासन की कोई एक परिभाषा नहीं है...इंसान की आर्थिक हालत के अनुसार अनुशासन की परिभाषा भी बदलती रहती है। मुझे तो आज यह लगने लगा है कि आज के भारत में केवल और केवल कुशासनिक लोग ही विकास के मार्ग पर अग्रसर है, अनुशासनिक लोग नहीं। यही कारण है कि देश की प्रगति और विकास सही प्रकार से हो नहीं पा रहा है इसके इतर राजनेताओं की छाया में पूंजी पतियों आर्थिक स्तर दिन दूना, रात चौगुना बढ़ता  जा रहा है। 0000

         

 

तेजपाल सिंह तेज’ (जन्म 1949) की गजल, कविता, और विचार-विमर्श की लगभग दो दर्जन से भी ज्यादा किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं - दृष्टिकोण, ट्रैफिक जाम है, गुजरा हूँ जिधर से, हादसो के शहर में, तूंफ़ाँ की ज़द में तथा चलते-चलते (छ: गजल संग्रह), बेताल दृष्टि,पुश्तैनी पीड़ा आदि (कविता संग्रह), रुन - झुन, खेल - खेल में, धमाचौकड़ी, चल मेरे घोड़े आदि ( बालगीत), कहाँ गई वो दिल्ली वाली (शब्द चित्र), सात वैचारिक/ प्रतिक्रियात्मक  निबन्ध संग्रह - 1) शिक्षा मीडिया और राजनीति, 2) राजनीति के सामाजिक सरोकार, 3) राजनीति का समाज शास्त्र, 4) लोक से विमुख होता तंत्र, 5) मौजूदा राजनीति में लोकतंत्र, 6) राजनीति तथा मानवाधिकार के प्रश्न; तथा 7) दलित-साहित्य के राजनीतिक सरोकार  और अन्य।

  तेजपाल सिंह साप्ताहिक पत्र ग्रीन सत्ता के  साहित्य संपादक, चर्चित पत्रिका अपेक्षा के  उपसंपादक, आजीवक विजन के  प्रधान संपादक तथा अधिकार दर्पण नामक त्रैमासिक पत्रिका के  संपादक भी रहे हैं। 2009 में स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त होकर,  आप इन दिनों स्वतंत्र लेखन के रत हैं। चार किताबों के आडियो कुकु एफ द्वारा प्रसारित।  हिन्दी अकादमी (दिल्ली) द्वारा बाल साहित्य पुरस्कार (1995-96) तथा साहित्यकार सम्मान (2006-2007) से भी आप सम्मानित किए जा चुके हैं। और भी साहित्यिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा अनेक नागरिक  एवं साहित्यिक सम्मान;

चार पुस्तकों का कूकू एफ एम द्वारा औडियो का प्रसारण तथा समय संज्ञान फाउंडेशन द्वारा ‘समय संज्ञान’ के अंक 4 (जुलाई- सितंबर 2023) को “तेजपाल सिंह ‘तेज’ पर विशेष” रूप में प्रकाशित किया गया है।000