- ग़जल -


हे! कविते, हम तेरे हुनर को जानते हैं,

हमें अब लोग तेरे नाम से पहचानते हैं।


तू छुपने नहीं देती मिरी रफ्तार के किस्से,

किस्से मिरे मुझको मगर सच सालते हैं।


अ आ ई का ज्ञान तक जिनको नहीं,

वो ही मिरी जानिब, नुक्ते उछालते हैं।


मुझको हुनर पे उनके कोई शंका नहीं,

पर मेरे हुनर को वो कहाँ पहचानते हैं।


कि अब छोड़ भी दे 'तेज' तू आवारगी,

उजड़े चमन की सब हकीकत जानते हैं।


तेजपात सिंह 'तेज'

28.03.2024