दोहा गजल
हृदय-हृदय आस है, आँखन-आँखन नेह,
हौले-हौले पड़ रहा, भीतर-भीतर मेह|
धरती और आकाश ने आखिर तोड़ा मौन,
कब तक झेले ताप को, कंचन-कंचन देह
गुलदानों में हैं सजे, कागद-फूल निगंध,
बस्ती-बस्ती आग है, जंगल-जंगल रेह।
दानवता ने पौंछ दी, मानवता की माँग,
अंडा-अंडा बाँझ है, जब मर्जी तब सेह।
मन-मंदिर को छोड़कर, गया कबूतर दूर,
‘तेज' टिका है आजकल, अनुबन्धों पर नेह।
00000
तेजपाल सिंह 'तेज'
