चलिए कुछ लिखते हैं?
क्रांति के गीत
औरत की आवाज़
घूँघट के पीछे छुपाई गई
रसोई तक सीमित की गई
लेकिन अब वो चुप नहीं
अब वो लिखती है
बोलती है
व्यवस्था पर चित्कारती है
आज सड़कों पर नारे गूंजते हैं
"मेरा शरीर, मेरा अधिकार!"
“मेरी माँ, मेरी बहन, मेरी बेटी”
अब अबला नहीं
वो सोच है, शक्ति है, स्वाभिमान है
अब भी अगर उसे रोका गया
वो एक बार फिर
इतिहास लिखेगी
फिर-फिर लिखेगी क्रांति के गीत।
0000
भीड़ में अकेला आदमी
भीड़ है, शोर है
पर किसी के पास वक्त नहीं
मोबाइल में दुनिया है
पर पड़ोसी का हाल पूछने वाला कोई नहीं
किसी ने आत्महत्या कर ली —
"एक न्यूज़ बन गई!"
ट्वीट पर ट्वीट किए गए
गली- कूँचों में निर्बाध बहसें हुई
जैसे ही आवाजे शून्य हुईं
वैसे ही सब अपने-अपने घरोंदों जाकर सो गए
दुनिया से ओझल हो गए
कल ऑफिस भी तो जाना है
कमाल है, हमारे आधुनिक समाज में
संवेदनशीलता मर रही है
मानवता है कि आसमां के ओर
मुंह बाए भौंडा नृत्य कर रही है।
0000
भूखों की अभिलाषा
भूख है कि पेट की आग
एक रोटी की तलाश
एक निवाले की आस
दिन भर की मेहनत
रात भर की भूख
एक निवाला की तलाश, एक रोटी की आस
भूखों की अभिलाषा
आंखों में आंसू
एक निवाले की तलाश
एक रोटी की आस
मां के चेहरे पर चिंता,
बच्चों के चेहरे पर उदासी
एक रोटी की तलाश, एक निवाले की आस
भूखों की अभिलाषा
दिल की पुकार
हमारी जिंदगी में बहुत कुछ है
जो हमें परेशान करता है
लेकिन भूख सबसे बड़ा दर्द है
सबसे बड़ा संघर्ष है
एक निवाले की तलाश, एक रोटी की आस
भूखों की अभिलाषा
तन-मन की पुकार
हमें सुनना चाहिए
हमें समझनी चाहिए
भूखों की अभिलाषा की पुकार
जो हमें कराती है
एक निवाले की तलाश, एक रोटी की आस।
0000
- तेजपाल सिंह 'तेज'
