विमर्श
चाइल्ड इज दी फादर ओफ दी मैन
-तेजपाल सिंह ‘तेज’ –
यह किसी एक वक्त की कहानी नहीं है.....बिखरी हुई कहानी है। जीवन में न जाने कितने पड़ाव आते हैं... बाल्य-काल, बचपन, यौवनावस्था और आखिरिश बुढ़ापा...सबको इन हालातों से गुजरना होता है, किंतु हैरत कि कोई भी जीवन की सच्चाई को स्वीकार नहीं करता, उल्टे उसे कदम-कदम पर चेतावनी देने या फिर नकारने पर उतारू होता है... जो एक मिथ्या विचारधारा काअंग है....समूचे जीवन का तर्क-शास्त्र तो इसे नहीं कहा जा सकता।
पाठक जगत का अक्सर यह मत हो गया है कि जो भी कवि अथवा कहानीकार उत्तम/प्रथम पुरुष में कोई कहानी अथवा कविता लिखता है तो पाठक उसे कहानीकार/कवि विशेष के जीवन से जोड़कर या तो मजाक बनाते हैं या साहित्यिकता का लुत्फ उठाते हैं या फिर कहानीकार/कवि विशेष के जीवन में झाँकने का काम करते हैं।जो साहित्यिक मापदंडों के अनुसार न केवल अनुचित है अपितु साहित्य की गरिमा के प्रतिकूल भी है।... खैर! मैं फिर एक कहानी प्रथम/उत्तम पुरुष बनकर लिख रहा हूँ... इस कहानी के पात्र भी मेरे अपने ही हैं।अब जिस पाठक को जो समझना है समझे,इसकी मुझे इसलिए चिंता नहीं क्योंकि भारतीय समाज के प्रत्येक घर की एक जैसी ही कहानी है। सवाल केवल स्वीकारने और न स्वीकारने का है।
शुरुआत एक छोटी सी कहानी से... जब 25 दिन से घर बाहर गया बेटा बापिस नहीं आया तो उसके बुजुर्ग मां-बाप ने थाने में जाकर थानेदार से कहा कि हमारा 25 दिन से घर नहीं आया है। फोन भी नहीं उठा रहा है। मां-बाप का दर्द छलक उठा। बोले – जिसे बोलना सिखाया, वही हमसे बात नहीं करता। हुजूर हमेंउससे मिलवा दीजिए।• बचपन में जब वह माता-पिता की उंगली पकड़ कर चलता था, तब लगता था कि बेटा हमेशा हमारा साथ निभाएगा। आज वह इतनी दूर चला गया है कि अपने बुजुर्ग माता-पिता से बात तक नहीं करता। ये अफसोस की बात ही तो है कि जिन्होंने उसे बोलना सिखाया, अगर वही बेटा फोन करने पर कॉल काट दे तो वाकई अभिभावक का दिल नहीं दुखेगा तो और क्या होगा। खैर! बुजुर्ग दंपती ने पुलिस से बेटे का पता लगाने की मांग की। थाना प्रभारी का कहा कि युवक के नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। जल्द ही बुजुर्ग माता-पिता को उससे मिलवाया जाएगा।
मां ने रोते हुए थाना प्रभारी को बताया कि उनका एक ही बेटा है, वो भी हमसे दूर हो गया। जब हम किसी अनजान नंबर से कॉल करवाते हैं तो वह उनसे हमारे सामने बात करता है,लेकिन हमारी आवाज सुनते ही वो फोन काट देता है। बुजुर्ग अवस्था में हर अभिभावाक को अपने बच्चों की जरूरत होती है। अगर वो साथ न हो तो चिंताएं बढ़ जाती हैं। बुजुर्ग दंपती ने बताया कि उनका बेटा सबसे बात करता है,लेकिन हमारा फोन तक नहीं उठाता। उन्होंने बताया कि आखिर वो ऐसा क्यों कर रहा है, इसका कोई कारण भी तो बताए।... इस लघु कहानी को पढ़ने के बाद मुझे अब लगता है कि तमाम अभिभावकों की कमोबेश ऐसी ही कहानी है।
यथोक्त के आलोक में, यहाँ हमें यह भी देखना होगा कि जिस नजर से आज हम अपनी औलाद को देख रहे हैं,क्या कभी हमने उस नजर से अपने जन्म-दाताओं को भी देखा है? मुझे तो कम-से-कम ऐसा नहीं लगता...मामला सम्पन्नता का है... बाप सम्पन्न है तो बेटे की मेहनत का परिणाम और... यदि बेटा सम्पन्न है तो उसकी अपनी मेहनत का परिणाम... मेरी पाठकों से यही आशा है कि मेरे यथोक्त कथन को सांसारिक व्यवहार के तौर पर परखा जाना चाहिए।... यह कहानी मेरी भी हो सकती है... किसी और की भी... आपकी की भी... किंतु इसे सामाजिक और साहित्यिक दायरों की सीमाओं के अन्दर रह कर ही देखा जाना चाहिए... अभिव्यक्ति का माध्यम अलग जरूर हो सकता है। इस सत्य की पड़ताल के लिए मुझे भूतकाल में जाने की जरूरत महसूस होती नजर आ रही है...
शायद तब मैं छठी-सातवीं कक्षा में था, जब विलियम वरडस वर्थ कि एक अंग्रेजी-कविता की ये पंक्ति पढ़ने को मिली थी – ‘CHILD IS THE FATHER OF THE MEN’ विलियम वरडस वर्थ का ऐसा लिखने के पीछे क्या अर्थ रहा होगा,मैं और आप ठीक से समझते होंगे,मैं ऐसा नहीं समझता। लेकिन इसे स्वीकारने में दिक्कत हो सकती है। ऐसा करने में सामाजिक बाध्यताएं भी आड़े आती हैं। लोग सच्चाई को स्वीकारने से डरते हैं। सोचते हैं कि समाज क्या कहेगा। किंतु तत्कालीन समय के हिसाब से विलियम वरडस वर्थ की कविता की इस पंक्ति का अर्थ समझने में किसी को भी कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। विलियम वरडस वर्थ की ये पंक्ति सीधे-सीधे एक नवजात बच्चे के समूचे मानव-रूप में संवर्धन से जुड़ी रही होगी। शायद विलियम वरडस वर्थ का इस पंक्ति को लिखने के पीछे बौद्धिकता का विकास रहा होगा,मैं ऐसा मानने में असमर्थ हूँ। मुझे तो आज भी यही लगता है कि विलियम वरडस वर्थ की यह पंक्तिबौद्धिकता के विकास की बात नहीं करती अपितु एक बच्चे के समूचे मानव के रूप में संवर्धन से जुड़ी भावना रही होगी। अब जिसको जो समझना है समझे।
प्रियवर! क्या आप इस सच से सहमत नहीं?आप इस सच से सहमत हो भी नहीं सकते क्योंकि आपने अपने आपको कभी किताबी ज्ञान के इतर देखने की कोशिश ही नहीं की। और न इसकी कोई जरूरत ही समझी अथवा जरूरत ही नहीं पड़ी। कारण कि आज के समाज में आर्थिक सम्पन्नता सबसे बड़ी सफलता मानी जाती है। फिर वह सफलता चाहे जैसे भी मिले। आपको वो पिता के जरिए मिली हो अथवा माँ के जरिए।
शायद आपको ये मेरा आखरी पत्र है.......कब क्या होने वाला है...किसे मालूम? मैं भी नहीं जानता...मैं जानता हूँ कि तुम्हे ही नहीं किसी को भी मेरी बातों पर यकीन नहीं होगा क्योंकि मैं सबकी नजरों में नकारा हूँ। दरअसल हरेक अनाथ बेचारा ही होता है.....बात-बात पर उसे नकारा जाता है......मैं भी उनमें से एक हूँ.....एक वर्ष की उम्र में बाप का मर जाना और सातवीं कक्षा में आते-आते माँ का भी मर जाना... शायद ये मेरा सबसे बड़ा दुरभाग्य था। मैं किन-किन हालातों से गुजरता हुआ इस स्तर तक पहुँचा...ये किसी के लिए केवल एक साधारण बात या पहेली हो सकती है। और ये ऐसी पहेली भी है कि जिस पर अक्सर कोई भी कभी विचार करने का साहस नहीं करता...वैसे ये कोई खास बात भी नहीं है, दुनिया में ऐसे अनेक मामले होना एक आम बात है। वैसे भी खाते-पीते घर वाले को ऐसी घटनाओं से क्या लेना-देना....भूखों की ओर उनका ध्यान देना शायद उनकी प्राथमिकता में दर्ज नहीं होता।
यहाँ यह कहना अतिशयोक्त न होगा कि इस प्रकार का व्यवहार करना किसी व्यक्ति विशेष पर ही लागू नहीं होता अपितु समूचे समाज का व्यवहार लगभग एक जैसा ही होता है....कोई इसे स्वीकार कर लेता है, कोई नहीं। किंतु ज्यादातर लोग इस सच्चाई को छुपाने का ही प्रयास करते है।
जिन्दगी का स्वाद उम्र के हिसाब से बदलता रहता है। बचपन में माँ का प्यार बच्चों के लिए केवल प्यार होता है। जवानी में प्रेमिका अथवा पत्नि का शारीरिक प्यार केवल प्यार होता है। जवानी का यह समय ही सबसे खतरनाक होता है जिसमें पुरुष तमाम दूसरे दायित्वों को भुलाकर केवल और केवल पत्नि की जायज और नाजायज माँगों का शिकार होकर अपने आगे-पीछे के तमाम दायित्वों को भूल जाता है। उसे लगने लगता है कि केवल पत्नि ही उसका आखिरी सहारा है। यही भूल उसे सारी जिन्दगी परेशान करती है। अब उसके अपने बच्चे भी जवान हो जाते हैं,वो भी अपनी मम्मी की भाषा बोलने लग जाते हैं। इस अवस्था में बेचारा पति.....यानी....अपने बच्चों का तथाकथित बाप चौराहे पर खड़ा होता है। उसे यह भी पता नहीं होता कि वो जीवित क्यों है और किसके लिए? क्या उनके लिए...जिन्होंने उसे केवल साध्य समझा था या फिर उनके लिए जो कभी उसके सुख और दुख में कभी ही शामिल ही नहीं हुए। कभी – कभी तो बच्चों के तथाकथित बाप को चढ़ी उम्र में ये लगने लगता है कि वो चाहे भी तो न मर सकता है और जिन्दा रहने को मजबूर रहता है, क्योंकि वो उसके अपने हाथ की बात नहीं। कहने का अर्थ ये है कि मनुष्य के सामने मरने और जीने की मजबूरी है और कुछ नहीं...यदि ऐसा न होता तो जन-मानस अपने हिसाब से जीने और मरने की तारीख खुद तय करता और प्रकृति के तमाम कारणों को नकार देता। यहाँ यह कहना बेमानी नहीं होगा कि बुढ़ापे में जीने के लिए किसी को भी चुप रहने की सलाह दी जाती है.....जो यूँ ही नहीं है....सभी बुजुर्ग अनुभवी लोगों की यह समस्या रही होगी कि बुढ़ापे में कैसे जिया जाए या फिर कैसे अपने अनुभवों के बल पर अपने वजन को बनाए रखने का उपक्रम करें... किंतु ये सारे के सारे उपक्रम बेकार ही चले जाते हैं। कम से कम बेटों के मामले में तो शत-प्रतिशत बाप का नकार होता है। बेटियों की शादी हो जाती है....अपने नए माँ-बाप उसे जो भी मिलते हैं...उसे कामगार की तरह सम्मान प्रदान करते हैं...उसे एक उपभोग की वस्तु समझते हैं। किंतु ये सब मामलों में सही नहीं उतरता...बड़े घर की बेटियाँ छोटे घरों में पहवान होती हैं तो छोटे घर की बेटियाँ बड़े घरों में कामगार और बिस्तर होकर रह जाती हैं। किंतु आजकल बहुत मौकों पर यह सोच भी टूटती नजर आती है।
......किंतु इस सच्चाई को लोग कतई भी स्वीकार इसलिए नहीं करेंगे कि यहाँ सदियों-सदियों से पुरुष सत्ता का वर्चस्व रहा है..... और महिलाएं भी इसी वर्चस्व के चलते पुरुष के सामने अपने आप को बौना मानने की अभ्यस्त हो गई हैं। कितु व्याप्क रूप से मुझे ऐसा नहीं लगता। आज की महिला “स्त्री सशक्तिकरण” के चलते हर समय पुरुष पर सवार होने को तत्पर रहती है। सन्युक्त परिवारों का विखरना इस बात का प्रमाण है।<><><>
तेजपाल सिंह तेज’ (जन्म 1949) की गजल, कविता, और विचार-विमर्श की लगभग दो दर्जन किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं - दृष्टिकोण, ट्रैफिक जाम है, गुजरा हूँ जिधर से, हादसो के शहर में, तूंफ़ाँ की ज़द में ( गजल संग्रह), बेताल दृष्टि, पुश्तैनी पीड़ा आदि (कविता संग्रह), रुन - झुन, खेल - खेल में, धमाचौकड़ी आदि ( बालगीत), कहाँ गई वो दिल्ली वाली ( शब्द चित्र), सात निबन्ध संग्रह और अन्य। तेजपाल सिंह साप्ताहिक पत्र ग्रीन सत्ता का साहित्य संपादक, चर्चित पत्रिका अपेक्षा का उपसंपादक, आजीवक विजन का प्रधान संपादक तथा अधिकार दर्पण नामक त्रैमासिक का संपादक भी रहे हैं। स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त होकर आप इन दिनों स्वतंत्र लेखन के रत हैं। हिन्दी अकादमी (दिल्ली) द्वारा बाल साहित्य पुरस्कार ( 1995-96) तथा साहित्यकार सम्मान (2006-2007) से भी आप सम्मानित किए जा चुके हैं।
