शब्द चित्र
बापू ! प्लीज मुझे माफ़ कर दो
- तेजपाल सिंह ‘तेज’
बीस नवम्बर 2007 की बात है। मैं ऑफिस से दिल्ली के शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन के लिए सांझ के समय लगभग साढ़े पांच बजे घर के लिए निकला। वह भी रोजाना की तरह पैदल। जैसे कि रोज ही होता था, आज भी तरह-तरह के अनुभवों का सहारा लेकर स्टेशन पहुंचा। स्टेशन पहुंचा तो जाना कि रोज की तरह आज भी अपनी ट्रेन एक घन्टा लेट है। खैर! इंतजार किया। गाड़ी आयी। पकड़ी। गाड़ी चली। चली ही थी कि फिर रुक गई। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर फिर आधा घंटे खड़ी रही। दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलकर गाड़ी शाहदरा स्टेशन पर आ गई। शाहदरा से विवेक विहार होते हुए, लगभग साढ़े आठ बजे साहिबाबाद पहुंची। लगभग एक घंटे की देरी से।
साहिबाबाद स्टेशन से बाहर आया। तीन किलो सिंघाड़े खरीदे। लेने तो पांच किलो थे किन्तु प्लास्टिक की थैली के फट जाने के डर से तीन किलो ही खरीदे। जैसे-तैसे नौ बजे के आस-पास शालीमार गार्डन स्थित मकान पर पहुंचा। चौकीदार को बिल्डिंग के दरवाज़े पर सोया हुआ पाया। यह देखकर दिमाग कुछ खिसक गया। खैर! चौकीदार को जगाया। कहा, “सुन! जब कभी भी सोना हो तो गेट के दरवाजे पर ताला लगाकर थोड़ा छुपकर सोयाकर। अब दरवाजा भी खुला है, और तू सो भी रहा है। किसी दिन तुझे भी और बिल्डिंग वालों को भी कोई बड़ा झटका लग सकता है।" वह कुछ सहमा हुआ सा बोला, "सर! आगे से ऐसा नहीं होगा।" इसके बाद मैं सीधा अपने फ्लैट पर आ गया।
जैसे ही घर आया तो यह जानकर कि बड़ा बेटा अभी भी घर नहीं आया जबकि उसकी छुट्टी शाम के साढ़े पांच बजे हो जाती है। मेरा सिर और घूम गया। अब क्योंकि वो हमेशा समय से घर आ जाता था, इसलिए आज उसका समय से घर न आना, चिन्ता का विषय बन गया। इसी बीच डोर-बेल बजी। जाना कि वो आ गया है। उसके आने से पहले पत्नी मेरा सिर खाए जा रही थी, “खाना खा लो। वो तो आ ही जाएगा। तेईस साल का हो गया है। अब कोई बच्चा तो रह नहीं गया है। बच्चे हमेशा तुम्हारी गोदी में ही बैठे रहेंगे क्या? तुम तो सठिया गए हो। हमारा-तुम्हारा वक्त कुछ और था। आज का कुछ और। आज सब अपनी-अपनी तरह से जीना चाहे हैं। तुम खाना खा लो।" अब बेटा आ गया था। बेटा जैसे ही घर में घुसा, मैं चुपचाप, बिना कुछ कहे, बाथरूम में घुस गया। हाथ-मुंह धोए। अन्दर वाले कमरे में गया। अपने आप रसोई से खाना लिया, खाया और सो गया ।
लगभग साढ़े बारह बजे मेरी नींद टूट गयी। मैं उठा। पेशाब किया फिर कमरे में आया और चादर ओढ़कर सोने का उपक्रम करने लगा किन्तु कैसी नींद। नींद झपकियों में बदल गयी। जब भी झपकी आती, कोई न कोई नया सपना मुझे आकर घेर लेता। रातभर कुछ ऐसा ही होता रहा ।
अब मैं सपने में अपने गांव वाले पुश्तैनी घर में था। यूं गांव में अब न तो मेरा घर ही है, और न घर वाले ही। लेकिन घर में दो कोठे (कमरे) व बरांडा पहले जैसे ही दिख रहे थे। बस! आंगन में भैंसों की खोरें नज़र नहीं आ रही थीं। चारा काटने की मशीन तक नहीं। आंगन में पड़ोसियों का कूड़ा-कचरा भरा पड़ा था। अब गांव के घर में शहर के जैसा पाखाना तो था नहीं। मैं गली में आया। पेशाब करने को ही था, पर ये क्या! दिल्ली वाले एक मित्र मिस्टर नारंग मुझे सहसा नज़र आए। मैं पेशाब करना ही भूल गया । उनसे मुखातिब हुआ। बोला, 'अमां यार, तुम यहां कैसे?” मिस्टर नारंग जोर से हंसे। बोले, "तुझे पता नहीं कि मैं मर गया हूं। मृतात्मा हूं। जब कभी भी मुझे किसी से मिलना होता है, मैं उसके पास चुटकियों में ही चला जाता हूं। आज तुझसे मिलने चला आया। पता है, सरिता बिहार से आया हूं। अब तू सोच रहा होगा कि तेरा गांव तो दिल्ली से दूर बुलंदথাहर जिले में हैं। फिर पें अस्सी किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले के इतनी जल्दी कैसे आ गया। सुन! मेरे पांवों में पर लगे हैं। और हां! दिमाग इकदम खोखला है। आगे-पीछे की ज्यादा नहीं सोचता। जब भी. जैसा भी मन में आता है, कर बैठता हूँ । कभी भी किसी की कही नहीं करता। अब देखता क्या है? घर में आने को नहीं कहेगा।" विना निवृत हुए इतनी सारी अटपटी बातें सुनकर, जैसे मेरी सांसें थम-सी गई। बिना पेशाब किए ही पेंट की जिप बन्द की और नारंग को दुकड़िया में ला विठाया। चंद सांसें ही गुजरी होंगी कि घर के आंगन में, छोटे-बड़े, बच्चे-बच्चियां, लोग-लुगाइयों का जमावड़ा लगा पाया। में कुछ भी तो नहीं समझ पाया। मैं घर में नाहक जमावड़ा देखकर दुकड़िया से बाहर आ गया था। अत: अब नारंग दुकड़िया में अकेला बैठा था।
देखते ही देखते, एक अट्ठारह-उन्नीस साल का लड़का नारंग जी को दुकड़िया में बैठा देखकर जोर से चिल्लाया, "क्यों नारंग-साहब, क्या आज भी... नशे में हो, जो दिल्ली से चन्द सांसों में ही अस्सी किलोमीटयर दूर बसे गांव में आ पहुंचे। क्या... माजरा है, क्या... यहां भी आपका अपना कोई है?" इतना सुनना था कि नारंग जी एकदम दुकड़िया से वाहर आ धमके। उनके चेहरे पर गुस्सा साफ़-साफ़ झलक रहा था। आखं सुर्ख व पुतलियों का रंग हरा -हरा था । किन्तु एकदम मौन। आंगन में इधर-उधर निहारा। देखा कि आंगन के एक कोने में लकड़ियों व घास की आड़ में, एक ऐसा डंडा पड़ा था जिसके एक सिरे पर तीन-चार सरियों का नुकीला ताज लगा था। उन्होंनें आव देखा न ताव, उस डंडे को उठाया और पिल पड़े उस लड़के पर जिसने उनपर फब्तियां कसी थीं। भीड़ के बीचों-बीच नारंग जी ने उसे एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं, चार नहीं, जाने कितनी बार उस डंडे से ऐसे मारा कि वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। झुंझला कर जेली सीने से हटाई और दूर फैंक दी। लगा कि शायद अब और कुछ नहीं होगा। अब होता भी क्या। वह लड़का मर चुका किन्तु नारंग जी उठे और ‘डब्ल्यू-डब्त्यू एफ’ कुश्ती की तर्ज पर लड़क के हाथ, पांव, गर्दन और पेट पर जाने कितने प्रहार किए कि वह लुढ़क गया । अभी भी नारंग का गुस्सा शान्त नहीं हुआ। जैली उठाई और उसके सीने पर अड़ा दी। किन्तु इस बार उन्होंने, उसे जैली मारा ही था कि उन्हें लगा उस लड़्के की तो मौत हो गई है। किन्तु मुझे ऐसा लग रहा था कि वो लड़का अभी जिन्दा है। मैं डरते हुए नारंग जी से कहा कि यार कुछ तो समझ से काम ले। अब नारंग जी का सिर घूम गया उन्हें खुद यह नहीं जान पड़ रहा था कि कि वह लड़का जीवित है। मैंने उन्हें रोकने का यत्न किया किंतु नारंग जी ने तपाक से मेरे मुंह पर उंगली रख दी और कहा, ‘जब कोई गुस्से में हो तो उसे कभी भी तपाक से मत रोको। अब वह लड़का ही मर चुका है। जब कुछ करना ही था तो शुरू में ही करना चहिए था।‘
मुड़कर देखा तो अब केवल नारंग जी ही गायब नहीं थे अपित् पूरा घर ही खाली था। यह देख कुछ सांस में सांस आई तो जरूर, पर अब तक मैं निहाल हो चुका था। हैरत में पड़ गया। गांव के वर्षो से बन्द पड़े कमरे में इतनी रौनक थी कि में देखते ही रह गया। सांझ का बचा पव्वा ढूंढने लगा। पव्वा मिल तो गया पर जैसे ही पीने को था कि बापू गांधी मेरे सामने आ खड़े हुए। बोले, "बेटा...क्या कर रहे हो? मैं हड़बड़ाया और बोला, ‘ कुछ नहीं बापू । कुछ खो गया था उसे खोज रहा था। "
बापू बोले, "क्या. खो... गया...था बेटा?" अब सच छुपाना मेरे लिए भारी पड़ गया था। बोला, "बापू क्वाटर में थोड़ी जो बची थी, उसे पीने क फिराक में था ।" इतना कहना था कि क्वाटर मेरे हाथ से छूटकर जमीन पर गिरकर टूट गया। और मैं बापू से पुनः मुखातिब होकर बोला, ‘ बापू प्लीज मुझे माफ कर दो । अब आगे से ऐसा नहीं करूंगा। और यदि कभी गलती से ऐसा करूं भी तो फालतू लफड़े में मत पड़ना।‘ अब सब बापूतो नहीं। कभी-कभार मन मचल ही जाता है। थोड़ी बहुत ऊंच नीच हो ही जाती है। अब तुम तो पधार चले। कुछ न कुछ मुझे भी करने का समय दे दो ना। कुछ दिनों बाद मैं भी आपके पास आ जाऊंगा। किंतु बापू मेरे कुछ सवाल है। बापू बोले, "हां! बेटा पूछ तो अपने सवाल" मैंने कहा कि किन्तु बापू दिनों बाद, मैं भी तुम्हारे पास कुछ सवाल हैं, उनका जवाब देकर ही जाना, नाराज तो नहीं होंगे।" बापू बोले, "नहीं बेटा ..कतई नहीं। तेरे जैसा जीवनभर में इक भी ऐसा नहीं मिला कि जो मुझसे खुलकरबात कर सका हो। बोल-क्या पूछना चाहता है तू। आज मैं तेरे हर सवाल का जवाब दूंगा।
बापु! मेरा पहला सवाल ये हैं कि समस्त भारत में आपके लिए कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई कर्मी नहीं थी फिर आपने केवल धोती में रहना ही क्यों स्वीकार किया। दूसरा ये किे नेहरू जी के शासन काल में भारी-भरकम सुरक्षा इन्तजाम के बावजूद गोडसे की गोली का शिकार कैसे बनें? इतना सुन बापू बोले, " बेटा.. कुछ और या बस्।
"नहीं बापू, अभी इक सवाल और है, उसके बाद मैं स्वयं तु्मको पंचकईयां रोड़ पर हरिजन पंचायत में छोड़ आऊंगा। पर इससे पूर्व ये बताना होगा कि आपने इस हरिजन पंचायत में वाल्मीकियों के साथ खाना न खाकर, बादाम व छुआरे खाने वाली बकरी का दूध ही क्यों पिया?" बापू बोले, "कुछ और बेटा ?" मैं बोला, "नहीं ...और... कुछ फिर कभी ।" बापू बोले, "अच्छा बेटा, "जब अगली बार मिलूंगा। तब दूंगा इन सवालों का जवाब ।" इतना कहकर बापू गायब हो गए। में हक्का-बक्का इधर-उधर देखता रह गया। इसी बीच निद्रा भी भंग हो गई। उठा। चाय बनाई । पी। अब रात के लगभग दो बज चुके थे।
पुनः सोने का उपक्रम किया। नींद की गोली भी खाई। पर नींद मेरे आस-पास तो क्या दूर तक नहीं थी। बड़ी देर बाद एक झपकी आई। और झपकी के साथ एक और नया सपना भी। किन्तु सपना लगभग पुराना ही रहा था। फिर नारंग साहब आ धमके। बोले, क्या घर में ही बैठा रहेगा या चलेगा भी घर से बाहर ?" उसकी भारी आंखों को देखकर कोई बहाना न बना सका। भारी मन से मैं उसके साथ घर से निकल ही पड़ा। अव मै और नारंग जी बदरपुर (दिल्ली) के साप्ताहिक बाजार में आ पहुंचे। नारंग जी एक पटरी वाले हलवाई के पास रुके और ज़र्मीन पर बैठ गए। बिना कुछ कहे। मेरा ध्यान किसी अन्य ओर डिंग गया। मुड़कर देखा तो नारंग की जगह कोई फटेहाल आदमी बैठा था। उसके सामने जमीन पर ही कुछ लड्डू जैसा गोल-गोल खाने का सामान पड़ा था। यह देखकर में हक्का-बक्का नारंग जी की खोज में इधर-उधर देखने लगा। उन्हे खोजते-खोजते स्टेट बैंक आफ इंडिया की बदरपुर शाखा में जा पहुंचा गया। शाखा में पहुंचकर देखा कि हाल ही में सेवा-निवृत्त हुए गुलशन मलिक नोटों की एवज पुरानी बहियों के पन्ने नोट गिनने की तर्ज पर बड़ी तेजी से गिन रहे थे। मलिक ने मेरी मुलाकात शाखा प्रबंधक से कराई। शाखा प्रबंधक ने मलिक से कहा कि मैं इन्हें पहले से ही जानता हूं । स्टेट बैंक साहित्य मंच वाले ही तो हैं ये। इधर-उधर की और कुछ बातें हई। मुडकर देखा तो शाखा परिसर एकदम खाली था। अब वहां कोई भी नहीं था।
मैं घर आने के लिए बदरपुर बस अड्डे की ओर तेजी से लपका । किन्तु सारी सड़कें कार-लारियों से भरी पड़ी थीं किन्तु बस-अड्डा खाली पड़ा था। केवल एक बस थी वहां जिसके माथे पर लिखा था 'नई दिल्ली रेलवे स्टेशन' । पता नहीं उस पर क्या नंबर लिखा था। मैं उसमें आगे की सीट पर बैठ गया। जैसे ही बस चलने को हुई मेरी नाक में अचानक जाने क्या हुआ कि सांस लेना भी दूरभर हो गया। मैंने बार-बार नाक को साफ करने की कोशिश की, किन्तु सब व्यर्थ। फिर भी मैं नाक को साफ करने की कोशिश में लगा रहा किन्तु इस सब उठापटक के बाद नाक तो खुली नहीं। हां, मेरी नींद जरूर टूट गई। उसके बाद मैं सच और स्वप्न की दुनिया में फंसकर रह गया।0000
तेजपाल सिंह तेज’ (जन्म 1949) की गजल, कविता, और विचार-विमर्श की लगभग दो दर्जन से भी ज्यादा किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं - दृष्टिकोण, ट्रैफिक जाम है, गुजरा हूँ जिधर से, हादसो के शहर में, तूंफ़ाँ की ज़द में तथा चलते-चलते (छ: गजल संग्रह), बेताल दृष्टि, पुश्तैनी पीड़ा आदि (कविता संग्रह), रुन - झुन, खेल - खेल में, धमाचौकड़ी, चल मेरे घोड़े आदि ( बालगीत), कहाँ गई वो दिल्ली वाली (शब्द चित्र), सात वैचारिक/ प्रतिक्रियात्मक निबन्ध संग्रहऔर अन्य।
तेजपाल सिंह साप्ताहिक पत्र ग्रीन सत्ता के साहित्य संपादक, चर्चित पत्रिका अपेक्षा के उपसंपादक, आजीवक विजन के प्रधान संपादक तथा अधिकार दर्पण नामक त्रैमासिक पत्रिका के संपादक भी रहे हैं। 2009 में स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त होकर, आप इन दिनों स्वतंत्र लेखन के रत हैं। चार किताबों के आडियो कुकु एफ द्वारा प्रसारित। हिन्दी अकादमी (दिल्ली) द्वारा बाल साहित्य पुरस्कार (1995-96) तथा साहित्यकार सम्मान (2006-2007) से भी आप सम्मानित किए जा चुके हैं। चार पुस्तकों का कूकू एफ एम द्वारा औडियो का प्रसारण तथा समय संज्ञान फाउंडेशन द्वारा ‘समय संज्ञान’ के अंक 4 (जुलाई- सितंबर 2023) को “तेजपाल सिंह ‘तेज’ पर विशेष” रूप में प्रकाशित किया गया है।000
