शब्द चित्र
.अब तुम आज़ाद हो
-तेजपाल सिंह ‘तेज’
तेरह मार्च दो हज़ार आठ की बात है। आज ऑफिस में ऐसा काम आ पड़ा कि मझे ऑफिस में ही रात के लगभग नौ बज गये। घर जाते-जाते ग्यारह बज गए। घर आया तो देखा कि मेरे देरी से घर आने पर मेरी पत्नी मुझ पर बुरी तरह बरस पड़ी, "कहां रहते हो, इतनी रात गए घर आए हो, और भी तो हैं जो तुम्हारे साथ एक ही ऑफिस में काय करते हैं। सभी तो सांझ के छः बजे घर आ जाते हैं। पता नहीं, तुम्हारा ऑफिस कैसा है कि रोजाना ही देरी से घर आते हो।' अब! भला उसे कोई कैसे समझाए कि मेरे और उनके पद में कुछ तो अन्तर है। वे चपरासी हैं, मैं ऑफीसर। दरअसल! भारत की सामाजिक व्यवस्था कोई माने न माने, समग्र भारतीय समाज अवं भारतीय तंत्र अपने-अपने अलग (प्रतिकूल) स्वरूप के धनी हैं। कहने को एक, किन्तु व्यवहार एकदम भिन्न-भिन्न। खैर! उसकी चिल्ल-पौं का जवाब तो मेरे पास न था। शायद, मेरे जैसे जाने कितने पति होंगे जिनके पास अपनी-अपनी पत्नियों के ऐसे भिन्न-भिन्न प्रकार के बिन-सिर-पैर के सवालों के जवाब नहीं होंगे... कहने को कोई कुछ भी कहे। किन्तु सारे के सारे मर्द डींगे मारने से बाज नहीं आते जबकि सब के सब अपनी-अपनी पत्नियों के सामने बौने नजर आते हैं।
इसी उधेड़-बुन में रात के लगभग बारह बज चुके थे। अब न कुछ कहने की शक्ति थी और न ही कुछ सोचने की। बस मैं त करते-करते , यकायक नींद के आगोस में सो गया। सोया ही था कि सपनों ने घेर लिया। सपने में मेरठ से मेरे दप्तर का एक चपरासी अचानक घर आया और एक चिट्ठी पकड़ाकर दरवाजे से ही लौट गया। पत्र खोला तो जाना कि मुझे अगले दिन ही एक कार्यशाला में भाग लेना है। स्थान है , टर्की का स्टार ब्ल्यू'। शाहजहां रोड़ पर। मैं सुबह-सवेरे तैयार होकर शाहजहां रोड पर पहुंच गया किन्तु मुझे इस नाम का कोई ऑफिस या होटल नजर नहीं आया। थक-हारकर मैंने किसी से यह पता पूछा। किंतु वह यह कहकर चलता बना, अरे! सामने वाला भवन ही तो स्टार ब्लयू है।
मैंने पुन: इस भवन की ओर देखा तो उसके शिखर पर "स्टार ब्ल्यू" लिखा पाया। दूसरी बार देखा तो ‘बर्थ स्टार’ लिखा देखा। तीसरी बार देखा तो "नो एन्टरी" लिखा पाया। भवन एक नाम तीन-तीन। मैं जैसे चकरा गया। गेट पर बैठे चौकीदार से ‘ब्ल्यू स्टार’ का पता पूछा। उसने भी कहा ये ही तो ‘ब्ल्यू स्टार’ है। प्रत्युत्तर में मैंने उससे सवाल किया कि इस पर तो तीन-तीन नाम लिखे हैं। इसका उसने कोई जवाब नहीं दिया और चिड़कर बोला कि फिर आप स्वयं ढूंढ लें "ब्यू स्टार" को। यहां के किसी भी कर्मचारी को इस बारे में कुछ पता नहीं है। सब नौकरी कर रहे हैं। पैसा पाते हैं और बच्चों को पालते हैं। इस भवन में क्या होता, क्या नहीं। इससे किसी को कोई सरोकार नहीं।“
इतना-सब सुनकर मन किया कि "ब्ल्यू स्टार'" या जो कुछ भी ये है। इसमें अन्दर जाकर इसका जायजा लूं। बिल्डिंग एक-संस्था तीन। घुसकर देखा तो लगा कि ये कोई भूल-भुलैयां जैसा भवन है। एक ओर से घुसा तो पाया कि दूसरी ओर कोई निकास ही नहीं है। प्रत्येक कमरे का ऐसा ही हाल था। मैं ऐसा भटका कि बाहर निकलने के चक्कर में एक ऐसे कमरे घुस गया जिसमें एक पलंग पर विक्षिप्त -सा राक्षसी रूप-रंग का बच्चा न केवल कराह रहा था, अपितु जोर-जोर से उछल-कूद कर रहा या। उसके साथ एक अधेड़-सी महिला खड़ी थी। उससे पूछ रही थी, "क्या ज्यादा दर्द हो रहा है?" उसकी पीठ मेरी ओर थी। वो जैसे ही अचानक मेरी ओर मुड़ी तो मैंने देखा कि वो तो जैसे समूची राक्षसी थी। उसके विखरे -उलझे बाल, अन्दर धंसी हुई आंखें, बाहर निकले काले-पीले दांत देखकर मैं जैसे ही वापिस बाहर की ओर दौड़ा। तो वो जोर-जोर मे चिल्लाने लगी "पकड़ो... पकड़ो,... यही है मेरी बेटी का मुज़रिम.. पकड़ो ....पकड़ो इसे।“ अच्छा था कि उसका शोर, शोर में ही दबकर रह गया। किन्तु ये क्या कि मैं हड़वड़ी में उस भवन के दूसरे कमरे में प्रवेश कर गया। प्रवेश करते ही पाया कि मैं एक ऐसे कमरे में जा पहुंचा हूं , जहां कुछ फैशन-डिजाइनिंग जैसा कारोबार चल रहा था। लड़के लड़कियां काम पर लगे थे। एक-दो लड़कियां और एक-दो लड़के लगभग अर्ध नग्न अवस्था में अपने- अपने द्वारा डिजाइन किए गए कपडों को पहनकर उनका बाजार भाव आंक रहे थे। यह देखकर मुझे लगा कि मैं गलत जगह आ गया हूं। मैने स्वागत कक्ष खोजने की कोशिश की। स्वागत कक्ष का पता मिलते ही, मैं वहां जा पहुंचा तो पाया कि वहां मेरे केवल एक-दो- ही साथी मौजूद थे। वे सब भी क्लासरूम का पता पूछ रहे थे। किन्तु वहाँ कोई क्लास-रूम था ही नहीं।
थोड़ी देर बाद, एक सभ्य-सा दिखने वाला व्यक्ति आया और बोला कि टेनीज़ कृपया ध्यान दे और मेरी बात ध्यान से सुनें कि यहां किसी ट्रेनिंग का प्रावधान नहीं है । आप लोग अपस में बातव्हीत करें... एक दूसरे को समझें। हमारे यहां कोई ऐसा टयूटर नहीं है, जो आपकों बैंक से संबधित विषय पर कोई जानकारी दे सके। सब-कुछ आपको स्वयं ही करना है। यह भी जरूरी नहीं है कि आप रोज यहां आएं। ये बाहर वाला पार्क है ना, यही आपका क्लास रूम है। और यहां चाय तथा खाने का कोई प्रबंध नहीं है। बस! इतना समझ लो और भविष्य पर नज़र रखो। वो भी अपनी हांककर चला गया किन्तु मैं और मेरे साथी, यह तक नहीं जान पाए कि आखिर अलग-अलग नाम की तीन कंपनियों में से यह किस कंपनी का आदमी था।
योड़ी देर बाद घोषणा हुई कि सारे के सारे ट्रनीज होटल के लॉन में आ जाएं। फोटो-सैशन होना है। होटल के मालिक और मालकिन के साथ। अब हम करबाँ भी क्या सकते थे, फोटो-सैशन में शामिल होना पड़ा। देखा कि होटल के मालिक और मालकिन के साथ हमारे आला-कमान भी विद्यमान थे। भाषण-दर-भाषण हुए। किंत् होटल के मालिक की एक पक्ति खासी महत्वपूर्ण थी कि आपकी संस्था के आला- कमान हमारे साथ हैं, तो आप ट्रेनीज के लिए यह समझना कठिन नहीं होना चाहिए कि बिना क्लास रूम और ट्रेनर्स के बिना, यह कांट्रेक्ट मुझे कैसे मिला । फोटो-सैशन समाप्त हुआ कि मैं खीजकर बिना कुछ देखे-भाले मंच से ऐसे कुद पड़ा कि फूलों भरे एक गमले पर जा पड़ा। मालिक ने यह सब-कुछ देख लिया। मुझ पर चिल्ला पड़ा, "जानते नहीं इस गमले में लगा ये पौधा बौद्ध-वृक्ष है। तोड़ दिया तूने इसे। तुम्हें इसकी सज़ा मिलेगी। साहिबा कल तुम्हारी। सजा का ऐलान करेंगी। अब वो तुम्हें माफ रानी करती हैं या सजा देती हैं, यह उनका अंतिम फैसला होगा।“
इतना होने पर किसी का भी चिन्ताग्रस्त होना नितांत स्वभाविक है। इसी चिंता के चलते में तीन नामों वाली विल्डिंग में पुनः घुस गया। जिधर जाता, कुछ अजीबो-गरीब कारनामें देखता और वापिस दौड़ पड़ता। फिर हिम्मत बटोरता, फिर किसी-न-किसी कमरे में जा घुसता। इस बार मैं एक ऐसे कमरे में था जिसमें सजी-संवरी एक अधेड़ महिला ने स्वयं ही कमरे में आने की इजाजत दी। मैं कमरे में चला गया। उसने साथ वाले दूसरे दरवाजे की ओर जाने का इशारा किया। किन्तु वह दरवाज़ा बंद था। यह देख मैं घबरा गया। घबराहट में तेजी से दौड़कर जैसे-तैसे उस महिला के कमरे से ही बाहर आया। पर वह मुझे ताड़े जा रही थी। मैंने भी बाहर आकर, कहीं छुपने का प्रयास किया। किन्तु छुपना कैसा... मैं दौड़े ही जा रहा था। दौड़ते- दौड़ते पास के एक पार्क में जाकर छुपने का प्रयास ही किया था कि टर्की की अधेड़ महिला अपने साथ एक बलिष्ठ रक्षाकर्मी को लेकर आ धमकी। उसने अपने भारतीय रक्षाकर्मी से अपनी भाषा में "हुई हुई' जैसा कुछ कहा। फिर क्या था कि उसका रक्षाकर्मी, राक्षसी चाल में मेरे पास आया। उसका रंग-रूप इकदम बनावटी था। काला-कलूटा किन्तु चेहरा खड़िया मिट्टी से पुता जैसा। उसने मुझपर एक डंडे से वार करने की कोशिश की। मैंने उससे डडे को छीनकर दूर फैंक दिया । अब! क्या था वह बुरी तरह बौखला गया। जाने कैसे-कैसे प्रहार किए उसने मुझ पर। मैंने भी उन सबका बराबर जवाब दिया। अंततः उसकी समझ में आ ही गया कि मैंने रानी साहिवा के साथ कोई बदसलूकी नहीं की थी।
लौटकर उसने पार्क के गेट पर खड़ी रानी साहिबा को सारा किस्सा सुनाया होगा। सो रानी साहिबा सच को समझ गयीं किन्तु ये क्या कि मै अभी भी डरपा-सा इधर-उधर पनाह ढूंढ ही रहा था कि रानी साहिबा के दूतों ने आकर खुबर दी कि अब तुम आज़ाद हो। यह रानी साहिबा का आदेश है।
अब क्या था मैं पतली गली से घर की ओर दौड़ा। पर दौड़ना कैसा, पांव जैसे पीछे की ओर घिसट रहे थे। रास्ते में पानी ही पानी भरा था। पानी भी गंदा। पता नहीं इतना पानी बिना बारिश के कहां से कैसे आ रहा था। पानी का बहाव इतना तेज था कि मुझसे सहा न गया। मैं उल्टे पांव लौटने को ही था कि अब न पानी था। न गंदगी। घबराहट में मेरी नींद टूट गई। अब मैं अपने घर पर सही सलामत था। पर मन ही मन अब भी भयभीत था।0000
तेजपाल सिंह तेज’ (जन्म 1949) की गजल, कविता, और विचार-विमर्श की लगभग दो दर्जन से भी ज्यादा किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं - दृष्टिकोण, ट्रैफिक जाम है, गुजरा हूँ जिधर से, हादसो के शहर में, तूंफ़ाँ की ज़द में तथा चलते-चलते (छ: गजल संग्रह), बेताल दृष्टि, पुश्तैनी पीड़ा आदि (कविता संग्रह), रुन - झुन, खेल - खेल में, धमाचौकड़ी, चल मेरे घोड़े आदि ( बालगीत), कहाँ गई वो दिल्ली वाली (शब्द चित्र), सात वैचारिक/ प्रतिक्रियात्मक निबन्ध संग्रहऔर अन्य।
तेजपाल सिंह साप्ताहिक पत्र ग्रीन सत्ता के साहित्य संपादक, चर्चित पत्रिका अपेक्षा के उपसंपादक, आजीवक विजन के प्रधान संपादक तथा अधिकार दर्पण नामक त्रैमासिक पत्रिका के संपादक भी रहे हैं। 2009 में स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त होकर, आप इन दिनों स्वतंत्र लेखन के रत हैं। चार किताबों के आडियो कुकु एफ द्वारा प्रसारित। हिन्दी अकादमी (दिल्ली) द्वारा बाल साहित्य पुरस्कार (1995-96) तथा साहित्यकार सम्मान (2006-2007) से भी आप सम्मानित किए जा चुके हैं। चार पुस्तकों का कूकू एफ एम द्वारा औडियो का प्रसारण तथा समय संज्ञान फाउंडेशन द्वारा ‘समय संज्ञान’ के अंक 4 (जुलाई- सितंबर 2023) को “तेजपाल सिंह ‘तेज’ पर विशेष” रूप में प्रकाशित किया गया है।000
