शब्द चित्र
अब आएगा मजा
तेजपाल सिंह ‘तेज’
घने जंगल में एक वीरान किला था। किले का दरवाजा सजा-धजा, मन-भावन, कला का एक ऐसा संगम कि कोई भी देखता रह जाए। पता नहीं कि मैं यहां कब और कैसे पहुंच गया। किले के आसपास पतझड़े पेड़ व झाड़-झंकाड़ का दर्शन था। सूखे पेड़ मकड़ी के जालों से भरे-पूरे थे। यह सब देखकर किसी की भी इतनी हिम्मत नहीं हो सकती कि किले के अन्दर जाए। यह सारा मजारा मैंने जब देखा, तब मैं किले की ओर ही जा रहा था। इसी बीच मुझे आभास हुआ कि कोई मेरे पीछे-पीछे आ रहा है। मुड़कर देखा तो पाया कि एक महिला बड़ी ही सहज अवस्था में मेरे पीछे-पीछे धीरे-धीरे चली आ रही थी। सच जानो... सुन्दरता की ऐसी प्रतिमूर्ति, मैंने पहले कभी नहीं देखी थी। लहराती घनी काली जुल्फें, होठों पर मधुर मुस्कान, दमदमाती जालीदार धवल पौशाक, लम्बी कद-काठी. मदभरी आंखें, कलाईयों में गुलाबी चूड़ियां, मन को ऐसे छू गयीं कि मै देखता ही रह गया। देखते ही देखते मैं किले के बाहर वीरान मैदान में पड़े एक जर्जर तख्त पर धड़ाम से गिर गया । जैसे-तैसे संभलकर उठा-बैठा । मन ही मन सोचने लगा कि प्रियतम से मिलन का कितना प्यारा अंदाज है इस महिला का । इश्क जीवन की सबसे बड़ी अमानत है, जरूरत भी। पर दुर्भाग्य की बात कि बात-बात पर मारा-मारी, बात-बात पर मन-मुटाव, बात-बात पर तेरा-मेरा, फकत पैसे के लिए सबसे ज्याद मशक्कत होती है। क्यों...? इश्क-विश्क सब बकवास है। आदमी नितांत किन्तु मेरी नज़रें उसी महिला पर ही टिकी रही। स्वार्थी है। अभिमानी है। ..जाने कैसे-कैसे विचार मेरे जहन में आने लगे। वह अचानक मेरे पास आकर खड़ी हो गई। न कोई हरकत न कोई शरारत, कतई शान्त एवं सहज अवस्था में परन्तु उसकी आंखें किले के दरवाज़े पर ही टिकी थीं। किसी के आने का इन्तजार था उसे किन्तु उसे सम्पर्क में पाकर, मैं एकदम सिहर-सा गया। मेरी सांसें उखड़ने लगीं। उसके साथ-साथ मैं भी किले के दरवाज़े की ओर देखने लगा। न किले के अन्दर से कोई आया और न कोई अन्दर ही गया। थोड़ी देर बाद किले के अन्दर अचानक एक गीत उभरा। नितान्त ही कर्णप्रिय ऐसा कर्णप्रिय गीत कि मन को छू गया। गीत का उभरना था कि मेरे पास खड़ी महिला धीरे-धीरे किले के दरवाज़े की ओर बढ़ने लगी। वह जैसे ही किले के दरवाज़े के पास पहुंची तो किले से एक प्यारी-सी, छोटी-सी, बच्ची दरवाज़े से बाहर आती हुई नज़र आई। महिला के जैसी ही धवल पौशाक, हंसती-खिल-खिलाती, उछलती-फुदकती, अच्छे बने केश, हाथ में गुलाब का फूल। यह देखकर मैं सकते में आ गया। सोचने लगा कि क्या यही बच्ची इस महिला का प्रेमी है। क्या यह इसी बच्ची से मिलने आई है, हो सकता है कोई और भी हो जाने, ऐसे कितने ही सवाल मेरे जहन में उभर रहे थे। खैर! जैसे-तैसे खुद को संयत किया। बच्ची खिलखिलाती हुई, उस महिला की ओर बढ़ी और गुलाब का फूल उसे थमा दिया। दोनों की आंखे चार हुईं और हंसी के फव्वारे छूट पड़े। पर ये क्या वो महिला यकायक मेरी ओर मुखातिब हुई और खारिश-भरी नज़रों से मुझे देखने लगी और मेरी ओर उंगली का इशारा करके जैसे अचानक गायब हो गई। उंगली का इशारा पाकर बच्ची मेरी ओर बढ़ी और मुझे छूकर वो भी गायब हो गई। मैं हक्का-बक्का इधर- उधर देखता रह गया। यह सिलसिला कई रोज तक चलता रहा। मैं किले की ओर जाता। वह महिला अपने उसी अंदाज में मेरे पीछे-पीछे आती। बच्ची से मिलती। गुलाब का फूल हाथ में लेकर मेरी ओर उंगली का इशारा करती और गायब हो जाती।
सबके बिखरे-उलझे बाल, फटे-पुराने मैले कपड़े, आड़े-तिरछे काले-पीले दांत, लम्बे-लम्बे तीखे नाखून। यह सब देखकर मैं न केवल भयभीत था अपितु भविष्य के प्रति खासा चिंतित भी था। सबके-सब निरंतर मेरे चारों ओर नाच-कूदकर नाना प्रकार की विचित्र आवाज़ों में चिल्ला रहे थे । अन्त में सब एक स्वर में चीख उठे, 'अब आयेगा मजा... अब आएगा मजा.. अब.... '। इसके बाद यकायक एक जोरदार आवाज़ उभरी कि जरूर तुम ही इस बच्ची के पिता रहे होगे। बड़े कहते हैं कि किसी मर्द ने प्यार के जाल में फंसाकर इसकी मां को अपनी हवश का शिकार बनाया था और प्रेम-प्रीत के सारे रिश्ते तोड़कर इस बच्ची की मां को अकेला छोड़कर चलता बना। सुना है कि इस बच्ची की मां इसे जन्म देते ही मर गई थी । उसके मरने के बाद, इस बच्ची को किसी अपने ने भी नहीं पाला । नाजायज़ औलाद जानकर सबने इससे पल्ला झाड़ लिया । अन्ततः भूख-प्यास की मारी ये बच्ची भी मौत के मुंह में समा गई। सगे-संबंधी भी दूर-दूर नज़र आए। बस! यही एक ऐसा कारण है कि ये दोनों मां-बेटी मर्दों से घृणा करती हैं। मेरे चारों तरफ छाई भीड़ में से बड़े जोर से एक और आवाज़ उठी कि अब तुम नहीं बचोगे । कोढ़ी हो जाओगे और धीरे-धीरे घुल-घुलकर मर जाओगे। पता है?... पता है? ये बच्ची जिसे भी छू लेती है, वो जिंदा नहीं रहता। दरअसल ! इस बच्ची की माँ हर किसी उस मर्द को जो यहाँ पास आता है, दोषी मानती है। इतना ही नहीं जो भी शख्स इस तख्त पर आ बैठता है, उसका यही हाल होता है। मैं हक्का-बक्का-सा सब कुछ सुनने को मजबूर था । किन्तु ये क्या? अब सारे के सारे नर-नारी व बच्चे, कोई भी तो नज़र नहीं आ रहा था। सब गायब थे। मैं अकेला ही था अब । मैं घबराहट के चलते मृत प्रायः था। अनाप-सनाप कुछ न कुछ बड़बड़ाए जा रहा था कि मेरी तंद्रा टूट गई। देखा कि मेरी पत्नी मेरे माथे को सहला रही थी । कह रही थी कि क्या हो गया है तुम्हें। नींद में भी बड़बड़ाते रहते हो... जाने क्या-क्या ? क्या आज भी कोई डरावना सपना देखा है? बुरे सपना तो आएंगे ही, सब कुछ बुरा-बुरा ही जो चल रहा है। चलो उठो! हाथ-मुंह धोकर चाय पीलो। भूल जाओं सपने को । का समय भी होने वाला है। इतना कहकर वह रसोई में चली गई। नास्ता बनाती हूं। ऑफिस जाने मैं झटके से उठ बैठा। मुंह पर हाथ फेरा । धीरे-धीरे घबराहट से उभरने का प्रयास किया। कुछ सहज हुआ तो सोचा कि सपने भी बड़े अज़ीब होते हैं। प्रीत और प्रतिकार के माध्यम कितने जीवंत थे आज आखिर नव-मुल्यों का अधोपतन कहां ले जाएगा नई पीढ़ी को ? कुछ भी तो सत्य से परे नहीं लग रहा था । 0000
तेजपाल सिंह तेज’ (जन्म 1949) की गजल, कविता, और विचार-विमर्श की लगभग दो दर्जन से भी ज्यादा किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं - दृष्टिकोण, ट्रैफिक जाम है, गुजरा हूँ जिधर से, हादसो के शहर में, तूंफ़ाँ की ज़द में तथा चलते-चलते (छ: गजल संग्रह), बेताल दृष्टि, पुश्तैनी पीड़ा आदि (कविता संग्रह), रुन - झुन, खेल - खेल में, धमाचौकड़ी, चल मेरे घोड़े आदि ( बालगीत), कहाँ गई वो दिल्ली वाली (शब्द चित्र), सात वैचारिक/ प्रतिक्रियात्मक निबन्ध संग्रहऔर अन्य।
तेजपाल सिंह साप्ताहिक पत्र ग्रीन सत्ता के साहित्य संपादक, चर्चित पत्रिका अपेक्षा के उपसंपादक, आजीवक विजन के प्रधान संपादक तथा अधिकार दर्पण नामक त्रैमासिक पत्रिका के संपादक भी रहे हैं। 2009 में स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त होकर, आप इन दिनों स्वतंत्र लेखन के रत हैं। चार किताबों के आडियो कुकु एफ द्वारा प्रसारित। हिन्दी अकादमी (दिल्ली) द्वारा बाल साहित्य पुरस्कार (1995-96) तथा साहित्यकार सम्मान (2006-2007) से भी आप सम्मानित किए जा चुके हैं। चार पुस्तकों का कूकू एफ एम द्वारा औडियो का प्रसारण तथा समय संज्ञान फाउंडेशन द्वारा ‘समय संज्ञान’ के अंक 4 (जुलाई- सितंबर 2023) को “तेजपाल सिंह ‘तेज’ पर विशेष” रूप में प्रकाशित किया गया है।000
