(16.03.2025: Write 40 Poems in 40 Days)


-29-


मैं तो कांटों का आदी हूं

पलकें हैं बोझिल जिनकी, तुम उर्मिल रंग उन्हें दे दो।

मैं तो कांटों का आदी है, फूलों का हार उन्हें दे दो।

जो प्यार के दर से कोसों दूर खड़े हैं,

अरु अरमानों की अर्थी लिए खड़े हैं,

चकाचौंध कर देने वाला , तुम उपहार उन्हें दे दो।

मैं तो कांटों का आदी है, फूलों का हार उन्हें दे दो।

गीतों की तरह मेरे, अपंग हैं जो बेचारे,

अरु करते करते दुआ वफा की हारे,

वो रह जायें ठगे-ठगे, कुछ ऐसा प्यार उन्हें दे दो।

मैं तो कांटों का आदी है, फूलों का हार उन्हें दे दो।

जिनका हर इक दर्द है कविता जग की,

जिनकी है हर  हार सफलता  जग की,

ये मनमोहक डमरू बीणा और स्वरताल उन्हें दे दो ।

मैं तो कांटों का आदी है, फूलों का हार उन्हें दे दो।

0000

तेजपाल सिंंह 'तेज'