शांत परबत का छल

 

भूख से जलता पेट
पर मंच पर ताली बजाता है

कर्ज़ में डूबा किसान
टीवी पर "विकास" सुनता है।

 

बेरोज़गार नौजवान
नौकरी की आस में
चुनावी रैली में भीड़ बनता है

परबत शांत है—
क्योंकि उसे सिखा दिया गया है
कि शोर मचाना गुनाह है।

 

शासक हँसता है
मीडिया ताली बजाता है
और जनता?
वह समन्दर निगलकर
फिर से चुप हो जाती है।

लेकिन
इतिहास बताता है—
चुप्पी सबसे खतरनाक आवाज़ है।
जब समन्दर फूटते हैं
तो परबत भी बह जाते हैं।

0000