प्रेम का पुनर्जन्म
जिस दिन
पहला हाथ आगे बढ़ेगा
पहली मुस्कान खामोशी को तोड़ेगी
पहला दीप सबके बीच जलेगा—
उसी दिन इस वनवास को
वनवास मिल जाएगा
क्योंकि घर का असली अर्थ
ईंट-पत्थर नहीं
बल्कि प्रेम विश्वास और साझेदारी है
और जब प्रेम लौटेगा—
तभी समाप्त होगा
यह घर-घर वनवास।
0000
साकी! आज ये मत पूछ
मेरी
कितनी साँसें बाकी हैं
ये सवाल मेरे भीतर की अदालत में जाकर खो जाएगा
जहाँ समय की घड़ी बैठी है
और हर क्षण का हिसाब मांगा जा रहा है
मैंने तो बस चलते-चलते
कुछ पल चुराए हैं हवा से
कुछ धूप से
कुछ यादों की खिड़कियों में बिखरी हुई।
बचे हुए दिनों की गिनती?
मैं जाते-जाते कर जाऊँगा पूरा तेरा हिसाब।
बाल्यकाल का स्वप्न
जिसमें खिलखिलाहट थी और उजली आशाएँ थीं
वो सब अब धूल के पंखों पर उड़ते हैं।
यौवन की किस्तें
जहाँ आत्मा ने खुद को तराशा
और असफलताओं के घावों से सीखा
वो सब निशान अब मुँह मोड़ते हुए मुझे देख रहे हैं।
बुढ़ापे का हिसाब
वो ठंडी सुनसान शामें
जहाँ अकेलेपन की चादर लिपटी है
लेकिन अनुभव की चिंगारी अब भी जल रही है।
और समय की अदालत में
हर ख्वाब हर ग़म हर खुशी
साक्षी बनकर खड़ा है।
मैं जानता हूँ यहाँ कोई धोखा नहीं चलता
न ही कोई बच सकता है।
लेकिन साकी
जाते-जाते मैं यही कहूँगा—
कि हर सांस चाहे वह गहरी हो या अधूरी
मेरे जीवन का हिस्सा है।
और जो भी बचा है
वह मेरी अपनी छोटी-सी दुनिया की सच्चाई है।
इसलिए पूछ मत आज
कितनी साँसें बाकी हैं।
उनका हिसाब मैं खुद करूंगा
सिर्फ़ जाते-जाते।
0000
Tejpal singh 'tej'
