नेता की भूमिका

 

नेता अब समस्या का हिस्सा नहीं—
वे एक ब्रांड हैं
उनका चेहरा ही पोस्टर
उनका भाषण ही सच
और उनका भ्रम ही भविष्य।

 

उनके वादे
चुनावी मौसम की तरह आते हैं—
चमकते हैं छेड़ते हैं
और अचानक गायब हो जाते हैं
जैसे धूप में बारिश की बूंदें ।

 

वे कभी नहीं कहते—
“हमसे गलती हुई।”
कहते हैं—
“विरोधियों ने माहौल बिगाड़ा
समय खराब था
और परिस्थितियाँ हमारे खिलाफ थीं।”

सत्य उनकी जुबान पर फिसलता है
जैसे धुंध में लुढ़कती कोई परछाई।


वो मंच पर मुस्कुराते हैं
जनता सवाल पूछती है—
और जवाब हवा में खो जाता है

नेता अब समस्या का हिस्सा नहीं—
वे केवल प्रतीक हैं
जाग्रत सपनों के विज्ञापन
भ्रांत भविष्य की झिलमिल
और जनता की उम्मीदों के उमड़ते-घुमड़ते बादल।

0000