26.02.2025: Write 40 Poems in 40 Days)


-11-


मुझसे आँख बंद कर बतिया



पटरी बिस्तर,

ईंट का तकिया,

ता पर सिर धर सोवे हरिया।


टूटी जूती,

फटा घाघरा,

कब तक सीवे भूखी धनिया।


आँखों में ही,

डूब न जाऊँ,

मुझसे आँख बन्द कर बतिया।


धनिया की

छाती पर  बैठा ,

लूट प्रेम को छैला हरिया।


यूँ समझों कि

नए दौर में,

जिन्दादिल है केवल ठगिया।

0000


- तेजपाल सिंह .तेज.