उसने रंग लगाया मुझे एकांत में,
उसका शोर मचा पूरे युगांत में,,

फिर कभी ये रंग चढ ना पाया,
उमर बीती मेरी इसी दुखांत में,,

विरह की वेदना यू सताती रही,
की मै ढल रही हूं किसी प्रशांत में,,

एक ना एक दिन ये रंग चढ़ेगा फिर,
थाल भर के रखी है इसी दिनांत में,,

आज मै रहूं या ना रहूं कहानी मे,
एक ना एक दिन होगी इसी वृतांत में,,

        ✍️टीना कुमावत ✍️