गांव से जब वो आया था,
कई सपने साथ लाया था,,
ऊंची दीवारों में कोई नहीं था,
घबरा कर खुद को छुपाया था,,
पत्थर बनकर खुद घिसता रहा वो,
जिमेदारियो के बोझ मे पुरुष बनता रहा वो,,
जिसके मन कि बात कोई नहीं पूछता हो,
फिर भी हसी खुशी सब की सुनता रहा वो,,
कठिन है पुरुष का कठोर हो कर जीना,
घर में नीव ना हो तो टूट जाता हैं हर कोना,,
कुमावत✍️

