जो मैं होती शबरी कि जाई बेटी,
आंगन चुन चुन बेरी लगाऊं मैं
अब घर जल्दी आओ रे,,

नित उठती आंगन धो देती,
फूलों से इसको सजाऊं मैं
अब घर जल्दी आओ रे,,

मेरे प्रभु के चरण कमल हैं कोमल,
एक एक रस्ता हाथों से साफ करू रे मैं
अब घर जल्दी आओ रे,,

मेरे द्वारे आयेंगे प्रभु जब,
मीठा मीठा भोजन बनाऊं मैं
अब घर जल्दी आओ रे,,

प्रभु दरस को अंखियां तरसे,
उम्र बीत रही भजते भजते
अब घर जल्दी आओ रे
अब घर जल्दी आओ रे।

कुमावत✍️