मां की गोद से बड़ा कोई घर है कहां,
पापा के होने से बड़ी ये छाव है कहां,,

जो दुःख दर्द को एक क्षण में मिटा दे,
कोई दूसरा उड़ता अब आंचल है कहां,,

मेरी नया तो अब पार लग ही जाएगी,
इस से मजबूत कोई पतवार है कहां,,

अब मैं और क्या कहूं प्रभु के बारे मे,
मेरे घर से अच्छा कोई स्वर्ग है कहां,,

          ✍️ टीना कुमावत ✍️