ज़ालिम को जो हैं करना 
मुझको कोई है डर ना 
साथ मेरे खड़े है
मुझे प्यार करने वाले

है मुझसे जिनको नफ़रत 
मुंह पर बता रहे है
हाथों में लेके खंजर
मेरी ओर आ रहे है
अब दंग हूं मैं क्योंकि
चुपचाप सुन रहे है
मुझे प्यार करने वाले

ऐसा नहीं हैं कि मैं
लड़ सकता नहीं हूं
पर मैं चाहता यही हूं
मेरे लिए लड़े ये 
मुझे प्यार करने वाले

मैं थक चुका यहां पर हारा हुआ खड़ा हूं
मेरा दिल जला रहे मुझे प्यार करने वाले
सब है नफा के रिश्ते, दुनियावी सारे मसले
मुझको बता रहे है मुझे प्यार करने वाले

यूं दिन दहाड़े मेरा घर ढहा है लेकिन
पीठ पीछे ताली बजा रहे है 
मुझे प्यार करने वाले।
मैं मुड़ के देखता हूं, वो बुत बने खड़े है
मैं जानता हूं पर ये
मन ही मन मुस्कुरा रहे है 
मुझे प्यार करने वाले।

वो उस तरफ खड़े है, मैं इस तरफ खड़ा हूं
आ आ के हाथ मेरे कंधे पे फेरते है।
हम साथ है तुम्हारे कह कह के जा रहे है
ये क्या जता रहे है मुझे प्यार करने वाले।

बातें यें इंकलाबी मुझसे ही थी जो सीखी
मुझको सीखा रहे है मुझे प्यार करने वाले

मुझको खिला कर के, ये हौसले के ताने
हाथो मिठाई लेकर घर उसके जा रहे हैं,
मुझे प्यार करने वाले

मंजर बदल गए है और बदल गए है
मुझे प्यार करने वाले
नज़रें नहीं मिलाते सरेआम देख कर भी
उनमें ही जा मिले है
मुझे प्यार करने वाले

तसलीम सौदाई